नताशा स्तांकोविक, क्रुणाल और उनकी पत्नी पंखुरी के साथ पूल में चिल करते दिखे अगस्त्य पंड्या

Natasha StankovicNatasha Stankovic

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नताशा हार्दिक अपने फैंस के साथ बेटे की कई फोटो वीडियो शेयर करते रहते है. हाल ही में हार्दिक की पूल से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक के बेटे अगस्त्य फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. जब भी अगस्त्य की कोई पिक या वीडियो आती है तो फैंस उससे खूब पसंद करते है. वही हाल ही में अगस्त्य की पूल से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पहले भी अगस्त्य को हार्दिक और नताशा के साथ पूल टाइम एन्जॉय करते देखा गया था. लेकिन इस बार अगस्त्य मम्मी नताशा के सिवा अपने बड़े पापा क्रुणाल पंड्या और बड़ी मम्मी पंखुरी शर्मा के साथ एन्जॉय करते दिखे.

Agastya Pandya is chilling in the pool with Natasa Stankovic and Pankhuri Sharma

नताशा ने रविवार को एक फोटो शेयर किया जिसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं. उनके साथ बेटा अगस्त्य और क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी नजर आयी. इस तस्वीर में नताशा और पंखुड़ी स्विमसूट पहने है और अगस्त्य एक एयर टॉय पर बैठे नज़र आये. वही इसके सिवा पखुरी ने भी अपने सोशल मीडिया पर अगस्त्य के साथ एन्जॉय करते हुए तस्वीर शेयर की थी.

Agastya Pandya is chilling in the pool with Krunal pandya

वही क्रुणाल पंड्या ने भी अपने सोशल मीडिया पर भतीजे अगस्त्य के साथ पूल में मस्ती करते हुए पोस्ट शेयर की. इस पिक में क्रुणाल अगस्त्य हसते हुए नज़र आई. पिक शेयर करते हुए क्रुणाल ने बेहद मज़ेदार कमेंट कर लिखा कि: जरा अंदाजा लगाए कि वह (अगस्त्य) किस टीम में है जब हम हार्दिक पंड्या पर हंसते हैं। इसके साथ ही कुणाल ने हार्दिक पंड्या को टैग किया है. फैंस इन सभी फोटोज को खूब पंसद कर साथ ही लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Agastya Pandya is enjoying in lap of daddy hardik pandya

हाल ही में हार्दिक ने भी बीच के पास बेटे के साथ झूले पर चिल करते हुए तस्वीर शेयर की. फोटो शेयर करते हुए, हार्दिक ने लिखा, “इस तरह का रविवार मुझे बहुत पसंद है,”

बता दें कि हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को गुजरात के आणंद जिले के आकांक्षा अस्पताल में हुआ था। हार्दिक ने साल 2020 की शुरुआत में नताशा को प्रोपोज करने के बाद दुबई में सगाई की थी. इसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने सिंपल तरीके से शादी की.

Related posts