नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ को वैलेंटाइन डे पहले मिला ये लग्जरियस तोहफा

Sonu Kakkar BMW carSonu Kakkar BMW car

नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं।नेहा के भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ भी बेहतरीन सिंगर है।कक्कड़ भाई-बहन, सोनू, नेहा कक्कर और टोनी ने सिंगिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है। जहां नेहा और टोनी अपनी निजी जिंदगी को प्रशंसकों के साथ शेयर करने से कभी नहीं कतराते हैं, वहीं सोनू ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखा है।

सोनू कक्कड़ के बारे में बहुत कम लोग जानते है।सोनू कक्कड़ को ज्यादातर लोग अनमैरिड समझते हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं हैं। सोनू कक्कड़ शादीशुदा हैं उन्होंने 20 दिसंबर 2006 को नीरज शर्मा से शादी की थी। फ़िलहाल सोनू अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही सिंगिंग में अपने करियर को एन्जॉय कर रही है।

वैलेंटाइन डे के इस मोके पर सोनू के पति नीरज शर्मा ने उन्हें एक लग्जरियस BMW कार गिफ्ट की है।  सोनू ने BMW के साथ पोज हुए एक तस्वीर शेयर कि और बताया की वैलेंटाइन डे से पहले उन्हें पति नीरज ने उन्हें यह तोहफा दिया है।

नेहा ने अपनी दीदी को मिले  इस गिफ्ट का एक वीडियो भी शेयर किया हे जिसमे वो  लग्जरियस BMW कार को लेकर काफी एक्साइटेड है। 

सोनू कक्कड़ के म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्हें फेमस सॉन्ग बाबूजी जरा धीरे चलो से बॉलीवुड ब्रेक मिला था। बाद में उन्होंने लंदन ठुमकदा, ये कसूर मेरा जैसे कई फेमस सॉन्ग को आवाज दी।

Related posts