दुल्हन बनी काम्या पंजाबी, लाल जोड़े में सजी काम्या की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

Kamya Punjabi SHalabh weddingKamya Punjabi SHalabh wedding

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ सात फेरे ले लिए है । काम्या ने आज 10 फ़रवरी को शलभ के साथ शादी की ।लाल जोड़े में सजी दुल्हन बनी काम्या की तस्वीर सामने आ गयी है।

दुल्हन बनी काम्या ने लाल कलर के जोड़े के साथ हैवी गोल्डन जूलरी पहनी है। मांग टिका और नथनी पहने काम्या का ब्राइडल लुक देखते ही बनता है। दुल्हन के जोड़े के साथ ही काम्या ने शलभ के यहाँ से आई शगुन की लाल चुनरी भी ओढी थी। वही क्रीम और गोल्डन शेरवानी पहने पगड़ी और सेहरा बांधे शलभ धूम धाम से काम्या संग शादी करने पहुंचे।

शादी के पहले काम्या की महेंदी,संगीत और हल्दी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। वही शादी की रस्मो के शुरू होने से पहले काम्या और शलभ ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुरूद्वारे में सगाई की ।

काम्या और शलभ ने पिछले साल 10 फ़रवरी को ही डेट करना शुरू किया था और ठीक एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए ।

गौरतलब है कि काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है।वही शलभ की भी यह दूसरी शादी है उनका 10 साल का एक बेटा भी है

Related posts