ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट इस दिन करेंगे शादी, ऐश्वर्या ने की बैचलर पार्टी

Neil Bhatt and Aishwarya SharmaNeil Bhatt and Aishwarya Sharma

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है हाल ही में आदित्य सील और अनुष्का रंजन, राजकुमार राव और पत्रलेखा, श्रद्धा आर्या ने शादी की है वही इस कड़ी में अब एक और टेलीविज़न कपल शामिल हो गया है. टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में लीड रोल में नजर आ रहे एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा जल्द सात फेरे लेने वाले है.

Neil Bhatt and Aishwarya Sharma to tie the knot on November 30 in Ujjain

टीवी  एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है. जनवरी में इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को रोका के साथ ऑफिशल कर दिया था और अब जल्द ही दोनों सात फेरे लेने को तैयार है. खबर है कि ऐश्वर्या और नील 30 नवंबर को उज्जैन में सात फेरे लेंगे, वही ये कपल शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने की भी तैयारी कर रहा है. जिसमें टीवी जगत के कई सेलेब्स शामिल होंगे. ऐश्वर्या और नील की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गयी है.

Aishwarya Sharma Throws Bachelorette party

शादी से पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने बीती रात अपने खास दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वायरल फोटो-वीडियो में ऐश्वर्या अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आई थीं इसके साथ ही उन्होंने केक कट भी किया था.

आपको बता दे कि गुम है किसी के प्यार शो में नील और ऐश्वर्या देवर-भाभी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वही ऐश्वर्या और नील की पहली मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के शूट के दौरान ही हुई थी जिसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया था.

Related posts