निया शर्मा ने पैसे से खरीदी अपनी ख़ुशी, अर्जुन बिजलानी और रवि दुबे संग मनाया जश्न

Nia SharmaNia Sharma

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज के चलते निया काफी सुर्खियां अपने नाम करती है. निया फैन्स के साथ अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती है जिसे फैन्स भी काफी पंसद करते हैं. वही हाल ही में निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें निया ने पैसे से अपनी खुशी खरीदी है.

Nia Sharma bought her new car, Did celebration with Arjun Bijlani and Ravi Dubey

हाल ही मे निया शर्मा ने एक शानदार लक्जरी कार खरीदी है. जिसका वीडियो निया ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया. इस वीडियो में निया शर्मा कार के ऊपर से कवर हटाती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही वीडियो में निया अपनी कार को लेकर काफी खुश नज़र आ रही है. निया की इस पोस्ट पर उनके फ्रेंड्स से लेकर फैंस तक भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उन्हें ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं.

Nia Sharma’s new Luxury car

निया शर्मा ने वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन कार खरीदी है, जिसकी कीमत भारत में करीब 87.98 लाख रुपये है. इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए निया ने लिखा: “आप पैसे से खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन आप कार खरीद सकते हैं और वह लगभग एक जैसी ही चीजें होती हैं.”

Nia Sharma bought her new luxury car

इसके बाद निया अपने दोस्तों के साथ इस कार में ड्राइव पर निकली साथ ही अपनी नयी गाड़ी का सेलिब्रेशन भी किया. निया ने इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमे वो रवि दुबे और अर्जुन बिजलानी संग ड्राइव पर एन्जॉय करती दिखी साथ ही अर्जुन और रवि ने भी स्टोरी शेयर कर निया को नयी गाडी की बधाई दी साथ ही इसका सेलिब्रेशन भी किया. निया अपनी इस ख़ुशी को पाकर काफी खुश है.

साथ ही बतादे कि निया इन दिनों जमाई राजा सीजन2 की तैयारी में लगी हुई हैं. जल्द ही निया और रवि दुबे साथ जमाई राजा में नज़र आने वाले है.

Related posts