नुपुर सेनन से सुरीली गौतम तक बॉलीवुड स्टार्स के भाई-बहन जल्द फिल्मों में करेंगे डेब्यू  

Bollywood starsBollywood stars

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स ने अपना खूब नाम कमाया है और अपने फैन्स को उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में भी दी है. पहले के समय में भी कई सेलेब्स ऐसे है जो एक ही घर से इंडस्ट्री में आए हैं वही कई सेलेब्स ऐसे है जो अपने भाई बहनो के नक्शे कदम पर चल कर जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले है तो आइये जानते हैं.

नूपुर सेनन (Nupur Sanon)

Nupur Sanon will soon debut in films

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बॉलीवुड में खूब धमाल मचा लिया है अब जल्द ही उनकी बहन नूपुर सेनन बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है. नूपुर जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है. नुपुर सेनन फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से डेब्यू करने वाली है वही इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर पोस्टर भी सामने आया है.

खुशी कपूर (Khushi Kapoor)

Khushi Kapoor will soon debut in films

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में और दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई है वही अब जल्द ही उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है. खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही करण जौहर खुशी कपूर को बॉलीवुड मे लॉन्च करने वाले है.

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan)

Ibrahim Ali Khan will soon debut in films

बॉलीवुड के नवाब परिवार से सैफ अली खान ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. वही सैफ के बाद उनकी बेटी सारा अली खान ने अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बना दिया है. सारा के बाद अब जल्द ही उनके छोटे भाई इब्राहिम अली खान बॉलीवुड मे कदम रखने वाले है. इब्राहिम करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के काम कर चुके हैं और जल्द ही फिल्मो में बतौर अभिनेता नजर आ सकते हैं.

सुरीली गौतम (Surilie Gautam)

Surilie Gautam will soon debut in films

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम भी उनके नक्शेकदम पर चलने वाली हैं. खबरों की मानें तो सुरीली गौतम को राजकुमार संतोषी की फिल्म का ऑफर दिया गया है. वही इस फिल्म में लीड रोल में रणदीप हुड्डा नज़र आ सकते है. यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित होगी। हालांकि कुछ समय पहले खबर आयी थी इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यामी गौतम ने कंफर्म किया था कि बातचीत चल रही है ऐसे में सुरीली जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले सकती है. 

नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty)

Namashi Chakraborty will soon debut in films

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाक्षय चक्रवर्ती बॉलीवुड में सालों पहले कदम रख चुके है हलांकि उन्हें यहां सफलता नहीं मिली. महाक्षय के बाद उनके छोटे भाई नमाशी चक्रवर्ती बॉलीवुड में कदम रखने वाले है. नमाशी की पहली फिल्म ‘बैड बॉय’ जल्द ही रिलीज की जाएगी. फिल्म में अमरीन कुरैशी नजर आएंगी और उनकी भी ये पहली फिल्म है। अमरीन कुरैशी फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी हैं।

Related posts