मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर बने पेरेंट्स, शेयर की बेटे की पहली झलक

Mohit Malik and Addite ShirwaikarMohit Malik and Addite Shirwaikar

मशहूर टीवी शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के एक्टर मोहित मलिक और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अदिति शिरवाइकर मलिक के घर उनके पहले बच्चे का अगन हो गया है. अदिति ने हाल ही में बेबी बॉय को जन्म दिया है.

Addite Shirwaikar Malik shared glimpse of baby boy with hubby Mohit Malik

मोहित मलिक की वाइफ अदिति मलिक ने 29 अप्रैल को शादी के 9 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. इसकी जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को दी. अदिति ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की झलक दिखते हुए तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में मोहित और अदिति हॉस्पिटल के बेड पर बैठे नज़र आये वही तस्वीर में बच्चे का चेहरा है लेकिन वो चेहरा धुंधला कर दिया गया है. इसके साथ ही दोनों दूर से बेबी को पाउट कर किस करते दिखे. अदिति ने फोटो शेयर करते हुए फैन्स को प्यार देने के लिए थैंक्यू बोला। साथ ही कैप्शन में लिखा- मेरा सपना सच हो गया. बच्चे के जन्म के बाद से फैंस और फ्रेंड्स इन कपल को लगातार ढेरो बधाइयाँ दे रहे है.

Mohit Malik shared glimpse of baby boy

वही मोहित ने भी अपने सोशल मीडिया पर बेटे संग तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मोहित बेटे के गाल पर किश करते दिखे. वही बेटे के चहरे के आगे कपडा लगा रखा है इस तस्वीर में सिर्फ उनके बेटे का गाल ही नज़र आया. अभी तक इन्होने अपने फैंस को बेटे का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया. तस्वीर शेयर कर मोहित ने लिखा: मेरी दुनिया बदल गई तुम्हारे आने से। मैं नहीं बता सकता हूं कि मैं कितना खुश हूं।

Mohit Malik and Addite Malik posed outside hospital with newborn baby

वही बेटे के जन्म के बाद मोहित और अदिति को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था. दोनों की हॉस्पिटल के भर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल हुई. वही यह कपल हॉस्पिटल के बाहर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पोज देते नजर आए थे और बेहद खुश भी नज़र आए.

अदिति ने अपने प्रेगनेंसी टाइम को काफी एन्जॉय किया अदिति अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती सोशल मीडिया पर नज़र आती रही. वही मोहित भी अदिति के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते अपनी तस्वीरें शेयर करते थे. आपको बता दे कि मोहित और अदिति की मुलाकात बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसम्बर 2010 में शादी कर ली थी.

Related posts