पवित्र रिश्ता फेम करणवीर मेहरा इस दिन करने वाले है अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी

Karanveer MehraKaranveer Mehra

बॉलीवुड में शादी की शहनाई जल्द बजने वाली है वही टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है खबर है कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम करण वीर मेहरा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है.

Karanvir Mehra is going to marry his girlfriend

करणवीर महरा जल्द ही दूसरी बार शादी करने वाले है करण अपनी गर्लफ्रेंड निधि वी सेठ से शादी करने जा रहे हैं. खबर है कि दोनों की शादी 24 जनवरी को होगी।ये दोनों गुरुद्वारे में करीबी लोगों और दोस्तों के सामने सात फेरे लेंगे। आपको बता दे कि करणवीर की इससे पहले भी शादी हो चुकी है. करण वीर की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त देविका से हुई थी लेकिन 8 साल के बाद दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया था.

बॉम्बे टाइम्स को निधि ने बताया था कि उन्होंने शादी के लिए कुछ तारीखें फिक्स की थीं। इनमें से एक तारीख बीते साल दिसबंर के महीने में थी लेकिन हम दोनों ही 2020 को जिंदगी में नहीं लाना चाहते थे, इसलिए 2021 में शादी करने का फैसला लिया। साथ ही निधि ने बताया था कि शादी में तीस मेहमान होंगे और जो लोग शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे, उनके लिए बाद में मुंबई में रिसेप्शन रखा जाएगा।

Karanvir Mehra is going to marry Nidhi Seth

वही इनकी लव स्टोरी की बात करे तो एक कमर्शियल शूट के दौरान, दोनों की मुलाकात साल 2008 में हुई थी. करण ने बताया कि, ‘शूटिंग के बाद हम दोनों किसी भी तरह टच में नहीं रहे। लेकिन किस्मत से हम फिर तीन साल एक दूसरे से एक जिम में मिले। उसने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं मैंने कहा मैं प्रोड्यूसर बन चुका हूं। तो निधि ने मेरे शो में काम करने की इच्छा जताई। मैं चाहता था कि निधि मेरे शो में काम करे और मैं राइटर्स को उनके लिए एक रोल लिखने के लिए बोलूं।

वही आगे बताते हुए करण ने कहा एक महीने बाद मैंने पूछा कि क्या तुम मेरी सीरीज में काम करोगी? तभी से हम दोनों की बात और मुलाकात ज्यादा होने लगी। देखा कि निधि मुझे पूरा करती है, मुझे समझती है। हमने कभी एक-दूसरे से आई लव यू नहीं कहा, हमने आई लव अस कहा। हम दोनों जितनी बार भी मिले, हमारी दोस्ती और मजबूत होती गयी.

Related posts