आज के बॉलीवुड समाचार: 18 जनवरी 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ की रिलीज पोस्टपोन, अक्षय की ये फिल्म बनी वजह

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। यह फिल्म पहले 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह जून, 2021 में रिलीज होगी। मेकर्स ने यह फैसला अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के कारण लिया है। दरअसल, इसी डेट के आस पास अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म बेल बॉटम को दो महीने बाद रिलीज करने का डिसीजन लिया है।

शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई हैं। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

बिग बॉस 14 : घर वालों के साथ जमकर झूमे सलमान खान

बॉस 14 के वीकेंड के वार एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान एक बेहद ही अलग अंदाज मे दिखे, इस एपिसोड में सलमान खान घर के सभी कंटस्टेंट के साथ अपने सुपर हिcट सॉग ‘ जाने क्या हुआ है क्यों है जिया…’ पर जमकर किया डांस. जिसे फैन्स काफी पसन्द कर रहे हैं.

करीना कपूर खान ने दिखाई नए घर की पहली झलक

करीना कपूर जल्द अपने घर मे शिफ्ट होने वाली है हाल ही में करीना ने अपने नए घर की एक झलक अपने फैन्स के साथ शेयर की. करीना कपूर खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, ‘नई शुरुआत का दरवाजा’. 

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को हुए 20 साल

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल हो गए हैं। इन दोनों ने 17 जनवरी 2001 को सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है.

Related posts