पर्ल वी पुरी रेप के आरोप में गिरफ्तार, अनीता हसनंदानी से एकता कपूर तक, इन सेलेब्स ने दिया साथ

Pearl V PuriPearl V Puri

एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने 4 जून की देर रात को गिरफ्तार किया है. पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. वही पर्ल को वसई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस खबर को सुन कर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है. वहीं पर्ल की दोस्त और कई टीवी सेलेब्स पर्ल के सपोर्ट में आगे आये.

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

Anita Hassanandani supported Pearl V Puri

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी पर्ल की दोस्त है और इस मामले में उन्होंने पर्ल का सपोर्ट किया और सपोर्ट में उनके लिए पोस्ट शेयर कर लिखा: ‘उठकर पर्ल वी पूरी को लेकर ये बकवास खबर सुनी. मैं उसे जानती हूं और ये सच नहीं है. सच हो भी नहीं सकता. सब झूठ है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा. लव यू पर्ल वी पुरी.’

एकता कपूर (Ekta Kapoor)

Ekta Kapoor supported Pearl V Puri

जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस विवाद के बाद पर्ल का सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा:  क्‍या में एक नाबालिग से रेप के आरोपी या किसी से भी रेप के आरोपी का सपोर्ट करूंगी? लेकिन कल रात से अब तक जो घटनाक्रम मैं देख रही हूं उससे मानवता का स्तर कितना गिरा हुआ नजर आ रहा है। कैसे लोग अपनी लड़ाई में एक तीसरे आदमी को घसीट रहे हैं। पीड़िता की मां से कई बार बात की और उनका कहना है कि पर्ल का इस केस से कोई लेना देना नहीं है लेकिन उसका पति इस मामले में पर्ल का नाम खींच रहा है। वो इसलिए क्योंकि वह ये साबित करना चाहता है कि काम करने वाली महिला सेट पर अपने बच्चे का ख्याल नहीं रख सकती है। अगर ये बात सच है तो ये बेहद गलत है. वही पर्ल के लिए जस्टिस की भी मांग की.

रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) 

Ruchikaa Kapoor supported Pearl V Puri

टीवी एक्टर शाहीर शेख की वाइफ रुचिका कपूर भी इस मामले में पर्ल के साथ खड़ी नज़र आयी. रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एकता कपूर का पोस्ट शेयर करते हुए कहा ये नाइंसाफी है सच सामने आना चाहिए.

क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) 

Krystle D’Souza supported Pearl V Puri

वही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी पर्ल के सपोर्ट में सामने आयी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा: मैं पर्ल को जानती हूँ वो टीवी के अच्छे लड़को में से एक है जिनसे मैं मिली हूँ. वो बहुत ही जेंटलमैन है. किसी भी गलत आरोपों को सुनकर निर्णय पर न पहुंचे. सच के सामने आने तक इंतज़ार करे.

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

Karishma Tanna supported Pearl V Puri

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया. पर्ल के सपोर्ट में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा: सत्यमेव जयते। सच जीतेगा और पर्ल जीतेगा. आपको बतादे कि करिश्मा तन्ना पर्ल की एक्स गर्ल फ्रेंड है.

Related posts