Entertainment News

इन सेलेब्स के घर गुजेंगी 2023 में नन्हीं किलकारी

मां दुनियां में सबसे अनमोल कुछ होता है तो वो मां और बच्चे का रिश्ता। इन्सान जब जन्म लेता है उसके बाद से ही उसके रिश्ते दुनियां से जुड़ते है,लेकिन मां का रिश्ता जन्म से पहले होता है। मां बनने का एहसास एक लड़की के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। और उसी खास रिश्ते को हमारी टीवी और बॉलीवुड सेलेब्रिटी अभी के समय महशूस कर रही है।आपको बता दें गोहर खान ने तो पहले है अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी थी।अब टीवी की संस्कारी बहु दीपिका काकड़ ने भी अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी है। आइए जानते है टीवी और बॉलीवुड सेलेब्रिटी के प्रेगनेंसी के बारे में

दीपिका काकड़ और शोएब इब्राहिम

दीपिका काकड़ और शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।शोएब इब्राहिम ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी के साथ ये खबर अपने दिल में खुशी, शुक्र, उत्साह और थोड़ी नर्वसनेस के साथ शेयर कर रहे हैं।हमारी जिंदगी का ये सबसे खूबसूरत फेज है. हां, हम जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं,जल्द हम मां-बाप बनेंगे। हमारे बच्चे के लिए आपके ढेर सारे प्यार और दुआ की जरूरत है।आपको बता दें दीपिका और शोएब को टीवी इंडस्टी का पावरफुल कपल माना जाता हैं।ये दोनो कई रियल्टी शोज में पार्टिसिपेट कर चूंकें है। दीपिका टीवी की टॉप टेन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी है,वही शोएब भी कई म्यूजिक विडिओ और वेब सीरीज में काम कर चूके है।

गौहर खान और जैद दरबार

गौहर खान और जैद दरबार

अपनी अदाओं और डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली गौहर खान भी प्रेग्नेंट है। गौहर और जैद दरबार ने 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की खबर पोस्ट करके दी थी। जल्द ही इनके घर नन्हा मेहमान आ जायेगा। आपको बता दें इन दोनो की लव स्टोरी शुरुवात ग्रॉसरी शॉप से शुरू हुई थी। जैद को गौहर पसंद आ गई थीं। इससे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर बात प्यार तक पहुंच गई। जैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और गौहर ने भी शादी के लिए उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। तब से ये हैप्पी मेरिड लाइफ जी रहे हैं। गौहर जहां अपने वेब सीरीज और प्रॉजेक्ट में बिजी रहती है, वहीं जैद एक फेमस कोरियोग्राफर है।

एवलिन शर्मा

एवलिन शर्मा

रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।एवलिन शर्मा ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर 17 जनवरी को शेयर की। उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्माइल करते भी देखा जा सकता है, जिससे साफ होता है कि वो दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। पिक्चर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात 2018 में एक ब्लाइंड डेट के दौरान हुई थी। इस ब्लाइंड डेट का इंतजाम उनके दोस्तों ने किया था। शुरुआत में दोनों दोस्‍त बने और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। और इन दोनो ने इसके बाद शादी और अब ये अपने दूसरे के जन्म के इंतजार में है।

नेहा मर्दा और आयुष्मान

नेहा मर्दा और आयुष्मान

नेहा अग्रवाल‘बालिका वधू’ और डोली अरमानों की फेम और टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी आने वाले साल 2023 में मां बनने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वो पहली बार मां बनने जा रही है। फैंस ने भी उन्हें इसके लिए ढेर सारा प्यार दिया था।नेहा मर्दा ने 10 फरवरी 2012 को पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल के साथ अरेंज मैरिज की थी।हालांकि शादी के बाद अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए नेहा ने कुछ समय के लिए टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था और शादी के बाद नेहा ने अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाया।

राम चरण और उपासना

राम चरण और उपासना

नए साल में माता-पिता बनने जा रहे सेलेब्स में सबसे पहला नाम साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का है। 2023 में इस कपल के घर खुशियां आने वाली है। शादी के 10 साल के लंबे वक्त के बाद ये कपल बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। राम चरण और उपासना की लव स्टोरी की शुरुआत सालों पहले कॉलेज के दिनों में हुई थी।कॉलेज में राम चरण उपासना को दिल दे बैठे थे. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

एटली और कृष्णा प्रिया

एटली और कृष्णा प्रिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली भी नए साल में पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया प्रेग्नेंट हैं। नए साल में जल्द ही उनके वह जल्द पिता बनने वाले हैं।

These 15 actresses become mother in 2023
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago