सोनम कपूर ने करवाया मैटरनिटी शूट, शेयर की दिलक़श तस्वीरें

Sonam KapoorSonam Kapoor

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है.सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी. वही हाल ही में सोनम ने अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है.

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम व्हाइट साटिन इंडोवेस्टर्न आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आयी. ड्रेस के साथ सोनम ने गोल्डन लॉन्ग नेकलेस और छोटे ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया है. वही इन तस्वीरों में सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. फैंस और फ्रेंड्स पोस्ट पर कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है.

Sonam Kapoor flaunts her baby bump in royal maternity photoshoot

बात दे कि सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पति आनंद की गोद में लेटे हुए ब्लैक कलर का आउटफिट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी. सोनम ने तीन तस्वीरें शेयर की थी, जिसमे से दो ब्लैक एंड व्हाइट हैं और एक कलर्ड फोटो है. तस्वीरें शेयर कर सोनम ने लिखा: चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।

Sonam Kapoor Shows Off Baby Bump In White dress

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. कपल ने 8 मई 2018 में शादी रचाई थी. शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन चली गयी थी. वही आपको बता दे कि इससे पहले कई बार सोनम की प्रेगनेंसी की खबरे सोशल मीडिया पर छाई थे लेकिन तब सोनम ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था. लेकिन अब जल्द ही वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है.

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot

Related posts