प्रियंका चोपड़ा जोनस ने क्वारंटीन के समय किया गृहप्रवेश, अपकमिंग बुक के पन्ने लीक

Priyanka ChopraPriyanka Chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा गोबल आइकॉन बन चुकी है. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रियंका काफी नाम कमा चुकी है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की किताब अनफिनिश्ड भी रिलीज हो गई है. इस बुक में प्रियंका ने अपने जीवन के सफर को बताया है. वही उनकी बुक के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए है.

Priyanka Chopra’s Griha Pravesh during quarantine

प्रियंका चोपड़ा की लिखी बुक के कुछ पेज सोशल मीडिया पर लीक हुए जिसमे से प्रियंका के गृहप्रवेश की तस्वीरें कई वायरल हो रही है. इस तस्वीर में प्रियंका देसी अवतार में सर पर कलश लिए हुए नजर आ रही है वही उनके पति निक जोनास पूजा की थाली पकडे दिखाई दिए. वही इस तस्वीर के नीचे लिखा हुआ है कि, “क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था. लेकिन हमने इसको बेस्ट बनाया, गृहप्रवेश सेरेमनी के साथ.” यह तस्वीर प्रियंका और निक के लॉस एंजेलिस वाले घर की हैं.

Priyanka Chopra’s book Unfinished pages leaked

वैसे तो ये तस्वीरें निक जोनस के फैन क्लब से शेयर की हैं. लेकिन प्रियंका ने अपनी किताब के इन पन्नों को शेयर करते हुए लिखा है, “नो स्पोइलर्स प्लीज.” प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रियंका की इस बुक में उन्होंने अपनी जिंदगी के उन किस्सों को ब्यान किया है जो उनके लिए मुश्किल भरे थे.

वही इसके साथ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस किताब में एक्ट्रेस ने बताया है कि किस तरह एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने का सुझाव दे डाला था.

बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ रिलीज हुई है. इस फिल्म को फैन्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और प्रियंका की काफी तारीफ भी की गयी थी. वही हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी की है.

Related posts