Entertainment News

उदयपुर मे पति विवेक संग हॉलीडे मना रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी को 5 साल हुए पूरे

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में 8 जुलाई को अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई. अपने काम के चलते उन्होंने वैसे तो इस दिन को मुंबई मे ही सेलिब्रेट किया था लेकिन अब समय मिलते ही दिव्यांका पति विवेक के साथ हॉलीडे पर निकल पड़ी है.

दिव्यांका और विवेक अपना हॉलीडे उदयपुर में एन्जॉय कर रहे हैं. यहां ये कपल एक फाइव स्टार होटल में रुका हुआ है. वही दोनों ने यहां से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर फैन्स के साथ शेयर की हैं. दोनों साथ मे यहां खूब एंजॉय करते नजर आये.

Divyanka Tripathi enjoying holiday with husband Vivek in Udaipur

वही जैसे ही दिव्यांका और विवेक होटल पहुंचे तो वहां बारिश शुरू हो गई थी और दिव्यांका ने उदयपुर के इस खूबसूरत मौसम का फायदा उठाकर इसकी की झलक अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को दिखाई थी. दिव्यांका और विवेद जिस आलीशान कमरे में ठहरे हैं उसमें प्राइवेट पूल भी है. दिव्यांका ने विवेक के साथ खाना खाते डायनिंग टेबल से कुछ तस्वीरे शेयर की थी इसके बाद उन्होंने बड़ा मजेदार कैप्शन शेयर कर लिखा: लम्बी बातें, अच्छा खाना और अच्छी तस्वीरे. बताओ और क्या चाहिए.

आपको बता दें कि दिव्यांका, शरद मल्होत्रा के साथ एक लम्बे रिलेशन मे रहने के बाद ब्रेकअप की वजह से टूट गई थीं. वही उसके बाद विवेक की उनकी पहली मुलाकात ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी. हालांकि पहली मुलाकात में दोनों ने एक दूसरे के लिए कुछ भी फील नहीं किया था. दोनों पहले दोस्त बने फिर धीरे-धीरे दोनों काम के बाद मिलते थे और एक-दूसरे को समझने लगे. दिव्यांका को विवेक की सादगी बेहद भाती थी. 

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya completes 5 years of their marriage

वही इसके बाद साल 2015 में विवेक ने दिव्यांका को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया जिसके बाद दोनों बेंगलुरु में दिव्यांका के पैरेंट्स से मिलने गए. इसके बाद साल 2016 मे दोनो शादी के बंधन मे बंध गए और अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. वही वर्क फ़ॉन्ट की बात करे तो दिव्यांका जल्द ही खतरों के खिलाड़ी शो मे नजर आने वाली है.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago