पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने सेलिब्रेट किया बेटे कृषिव का अन्नप्राशन सेरेमनी

Puja Banerjee and Kunal VermaPuja Banerjee and Kunal Verma

टीवी के फेमस कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर में कुछ महीने पहले नन्हा मेहमान आया था, बेटे के 3 महीने पुरे होने के बाद इस कपल फैंस को पहली झलक दिखाई थी. वही अब बेटे के 5 महीने पुरे होने पर इस कपल ने कृषिव का 15 मार्च को अन्नप्राशन किया। जिसकी कुछ झलक कपल ने फैंस के साथ शेयर की है.

Puja Banerjee and Kunal Verma celebrate son Krishiv’s Annaprashana ceremony

पूजा और कुणाल ने अपने बेटे कृषिव का अन्नप्राशन किया. बच्चो को 5 से 6 महीने तक सिर्फ माँ का दूध दिया जाता है वही अन्नप्राशन एक बंगाली ट्रेडिशन है जिसमे बच्चे को चावल खिलाए जाते है और इसके बाद से बेबी को सॉलिड खाना देना शुरू किया जाता है. वही अपने बेटे के अन्नप्राशन का इस कपल ने वीडियो और तस्वीर फैंस के साथ शेयर किया.

कुणाल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो धोती पहने हुए पूजा और बेटे संग अन्नप्राशन की विधि और बेटे को आशीर्वाद देते हुए नज़र आए. साथ ही बेटे ने भी धोती कुरता पहना हुआ था. इस वीडियो को शेयर कर कुणाल ने लिखा: यह हमारे बच्चे के आनप्रदर्शन (चावल समारोह) की एक झलक है… मम्मा पापा हमारे बेटे कृषिव को आशीर्वाद दे रहे. इस पल के लिए भगवन का शुक्रिया… धन्यवाद। फैंस और फ्रेंड्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Krishiv’s Annaprashana ceremony

वही पूजा ने भी बेटे के अन्नप्राशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमे कुणाल बेटे को गोद में लिए नज़र आये वही कृषिव धोती कुर्ता पहने फूलों से सजे बेहद क्यूट लग रहे थे. तस्वीर शेयर कर पूजा ने लिखा: आज हमारे बेटे का अन्नप्राशन था, आप सब अपना आशीर्वाद दे.

Krishiv verma’s first Maha Shivratri

हाल ही में पूजा और कुणाल ने बेटे संग पहली शिवरात्रि भी मनाई थी. इस मौके की भी तस्वीरें पूजा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसमे कृषिव पूजा और कुणाल संग नज़र आये. जिस मौके पर कृषिव ने येलो कुर्ता और पजामा पहना हुआ था. पूजा ने तस्वीर शेयर की जिसमे मम्मी पापा संग कृषिव शिव जी की मूर्त को पानी और दूध चढ़ाते नज़र आये. तस्वीर शेयर कर पूजा ने लिखा: कृषिव की पहली शिवरात्रि. ॐ नमः शिवाय.

बतादे कि पूजा ने लॉक डाउन में अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. वही पूजा और कुणाल ने एक दूसरे को काफी लम्बे समय तक डेट करने के बाद लॉक डाउन के दौरान अप्रैल में शादी की थी

Related posts