खुद की रिसेप्‍शन पार्टी मे जम कर नाचे दिशा और राहुल, इन सितारों ने रिसेप्‍शन मे लगाए चार चांद

Dishul receptionDishul reception

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने 16 जुलाई को सात फेरे लिए. सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई, वरमाला और शादी से जुड़ी कई वीडियो तस्वीरे वायरल हुई थी. वही शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन भी रखा था जहाँ उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिल कर एंजॉय किया. जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

Rahul Vaidya and Disha Parmar dance together at their reception

रिसेप्‍शन पार्टी के दौरान दिशा राहुल ने सिल्‍वर कलर के आउटफिट को चुना जिसने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा वही दोनों ने अपने रिसेप्‍शन मे जमकर डांस किया था जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी.

Rahul Vaidya and Disha Parmar cut a five-tier cake

अपने रिसेप्शन पर राहुल और दिशा ने फिल्म रूस्तम के गाने देखा ‘हज़ारों दफा’ पर बहुत ही रोमांटिक डांस से शुरुआत की थी जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों को अंग्रेज़ी गानों पर पूरे जोश के साथ डांस करते देखा गया. वही इसके साथ ही दोनों ने अपने रिसेप्शन पर 5 मंजिला केक भी काटा था. 

Aly Goni, Jasmin Bhasin & Other TV Celebs Attend dishul reception Bash

राहुल दिशा के रिसेप्शन पार्टी में राहुल के बेस्ट फ्रेंड अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैसमीन भसीन शामिल हुए थे, वहीं राहुल के खतरों के खिलाड़ी के दोस्त विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी ने भी शिरकत की थी इसके सिवा दिशहुल के रिसेप्शन मे सिंगर मीका सिंह ने भी अपने गानों से सबको नचाया. कोविड-19 को देखते हुए शादी में सिर्फ करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे लेकिन उनके रिसेप्शन मे कई लोगों ने शिरकत की थी. 

आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी एक कमेंट से शुरू हुई थी. जिसके बाद दोनों किसी वीडियो एल्बम के लिए ही मिले थे जो काफी हिट रहा था यहीं से दिशा और राहुल की नज़दीकिया बढ़ी थीं. धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. वही बिग बॉस 14 में नेशनल टेलीविज़न पर राहुल ने दिशा परमार के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया था. जल्द ही राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 मे नजर आने वाले है. 

Related posts