शुरू हो रहा है टीवी का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी, जाने कब और कहा देख सकते

Khatron Ke KhiladiKhatron Ke Khiladi

टीवी का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ शो खतरों के खिलाड़ी आज यानी 17 जुलाई से अपने नए सीजन के साथ लोगों का मनोरंजन करने आने वाला है.

यह शो अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए जाना जाता है वही इस नए सीजन मे भी दर्शक अपने पसंदीदा स्टार्स को ख़तरों से खेलते हुए देखेंगे. फैन्स इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड है तो आइये जानते हैं आप इस शो कहा और कब देख सकेंगे.

TV’s most awaited reality show Khatron Ke Khiladi 11 is on airing today

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ आज शनिवार से टीवी पर शुरू होगा. दर्शक इसे कलर्स चैनल पर देख सकते है. ये शो रात 9:30 बजे हर सप्ताह शनिवार औऱ रविवार को टीवी पर प्रसारित होगा. टीवी के सिवा दर्शक इस शो को वूट एप पर भी देख सकते हैं. बता दें कि कलर्स शो शुरू होने से पहले केकेके 11 के कई प्रोमोज लॉन्च कर चुका है. जिसे दर्शकों ने खूब पसन्द किया है. प्रोमोज देखने के बाद तो दर्शक शो देखने के लिए और भी ज्यादा बेताब है.

वही आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 में 13 कंटेस्टेंट नजर आएंगे, जिसमें अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सना मकबूल,  महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली और सौरभ राज जैन जैसे स्टार अपनी दमदार परफॉर्मेंस से आपका मनोरंजन करेंगे.

These are the 13 contestant of khatron ke khiladi 11

वही स्‍टंट बेस्‍ड शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ की शूटिंग इस बार केपटाउन में हुई थी. जो कि अब खत्म हो चुकी है पूरे शो की शूटिंग लगभग 42 दिनों तक चली थी. 

Related posts