साउथ इंडस्ट्री के भगवान सुपर स्टार रजनीकांत है यारों के यार अमिताभ से लेकर नाना पाटेकर तक से उनकी खास दोस्ती

Rajnikant friendsRajnikant friends

कहते है दोस्ती कभी भी किसी से भी हो सकती है। चाहे आप कितने भी बड़े आदमी हो या चाहे आप कितने भी गरीब आदमी हैं आपके पास तीन चार दोस्तों ऐसे होंगे जो आपके हर सुख दुख में साथ देते होंगे। ऐसे दोस्त अनमोल होते है। हमारे सेलिब्रिटी के भी कुछ दोस्त अनमोल है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को यारों का यार कहा जाता है। रजनी कांत के सिर्फ फैंस ही नहीं उनके दोस्त भी उनपर जान छिड़कते है।तो चलिए आपको बताते हैं साउथ इंडस्ट्री के भगवान के कौन कौन से सेलेब्रिटी दोस्त हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

बिग बी को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का के बेस्ट फ्रेंड माना जाता है

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का।बिग बी को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का के बेस्ट फ्रेंड माना जाता हैं। ये दोनो कई फिल्मों में एक साथ काम कर चूके हैं।इसी वजह से इनकी दोस्ती फिल्म दर फिल्म गहरी होती चली गई। सिर्फ ये दोनों ही नहीं इनकी फैमली भी एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा से रजनीकांत की खूब गहरी दोस्ती है

‘खामोश’ टीवी पर जब भी यह आवाज आती है तो सभी को सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की याद आ जाती है।आपको बता दें फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा से भी रजनीकांत की खूब गहरी दोस्ती है। रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा ने कम ही फिल्मों में साथ काम किया था। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के पक्के यार है।

धर्मेंद्र (Dharmendra)

धर्मेंद्र भी रजनीकांत के बेहद खास दोस्त है

बॉलीवुड के एवरग्रीन हैंडसम और चार्मिंग मैन धर्मेन्द्र को भी यारों का यार माना जाता है।आपको बता दें फिल्म स्टार धर्मेंद्र भी रजनीकांत के बेहद खास दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती साथ काम करते हुए ही हुई। धर्मेंद्र और रजनीकांत ने अंधा कानून, इंसाफ कौन करेगा और फरिश्ते जैसी फिल्में दी थी। बाद में ये दोनों एक दूसरे के जिगरी यार बन गए

श्रीदेवी (Sridevi)

रजनीकांत के बीमार पड़ने पर श्री देवी ने एक हफ्ते का व्रत रखा था

कहते हैं एक लड़का और लड़की कभी एक दूसरे के दोस्त नहीं हो सकते।लेकिन इस बात को गलत साबित किया है श्री देवी और रजनीकांत ने।दिवंगत फिल्म अदाकारा श्रीदेवी भी साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की बेहद गहरी दोस्त थीं। दोनों ने एक साथ चालबाज, गैर कानूनी समेत कई तमिल फिल्मों में भी काम किया था। क्या आपको पता है कि जब एक दफा फिल्म स्टार रजनीकांत बीमार पड़ गए थे। तब अदाकारा श्रीदेवी ने उनकी सलामती के लिए पूरे 1 हफ्ते का व्रत रखा था।

विनोद खन्ना (Vinod Khanna)

विनोद खन्ना की मौत पर फूट फूट कर रोए थे रजनीकांत

दिवंगत फिल्म स्टार विनोद खन्ना भी एक्टर रजनीकांत के पक्के दोस्त रहे हैं। यही वजह है कि विनोद खन्ना की मौत के वक्त सुपरस्टार रजनीकांत बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने अपना दुख एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था

नाना पाटेकर (Nana Patekar)

काला फिल्म से शुरू हुई इनकी दोस्ती

बॉलीवुड फिल्म स्टार नाना पाटेकर भी रजनीकांत के गहरे दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म काला में साथ काम किया था। इस दौरान इनकी खूब दोस्ती हुई।

Related posts