राजीव कपूर का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर सेलेब्स ने दी श्रधांजलि

Rajiv KapoorRajiv Kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है. राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है. अभी ऋषि कपूर के निधन को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि अब राजीव कपूर दुनिया को अलविदा कह गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को राजीव कपूर को अचानक हार्टअटैक आया और उनके बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाथा. वही रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है. डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके.

Rajiv Kapoor passes away at 58

राजीव कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर आगयी है, आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा. वही बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर उन्हें श्रधांजलि देने पहुंचे है. एक्टर चंकी पांडे उन्हें श्रधांजलि देने पहुंचे. वही संजय कपूर अपनी पत्नी संग पहुंचे. नीतू कपूर के साथ उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी थे.वही अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा, रज़ा मुराद, आदर जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स उनके श्रधांजलि देने पहुंचे.

वही सोशल मीडिया के ज़रिये भी कई सेलेब्स ने अपना शोक जताया और श्रधांजलि दी. एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा- यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। वही सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राज़दान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं. इसके साथ ही लीजेंडरी गायिका लता मंगेशकर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है.

Kareena Kapoor Khan mourns on uncle Rajiv Kapoor’s death

वही करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकॉउंट पर अंकल राजीव की एक थ्रो बैक फोटो शेयर कर शोक जताया और लिखा: टूटी हुई लेकिन स्ट्रांग. करीना की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स शोक जता रहे है.

Related posts