आनंद आहूजा से पहले इन सेलेब्स को डेट कर चुकी है सोनम कपूर

Sonam Kapoor's love affairsSonam Kapoor's love affairs

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. सोनम कपूर जल्द ही माँ बनने वाली है. सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. कपल ने सालों तक डेट करने के बाद 8 मई 2018 में शादी रचाई थी. वही आनंद से पहले भी सोनम कपूर कई लोगों को डेट कर चुकी हैं. तो आइये आज जानते है सोनम किन किन सेलेब्स को डेट कर चुकी है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

Sonam Kapoor has dated Ranbir kapoor

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था व्है इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नज़र आये थे. इसी फिल्म से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आयी थी. वही सोनम ने टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में रणबीर से अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी. लेकिन खबरों की  रणबीर ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए सोनम को छोड़ दिया था.

ये भी पढ़े: https://gajabkhabre.com/entertainment/sonam-kapoor-and-anand-ahuja-are-the-owners-of-property-worth-crores-know-the-networth-of-couple/

पुनीत मल्होत्रा (Puneet Malhotra)

Sonam Kapoor has dated Puneet Malhotra

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सोनम का नाम बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा से जुड़ा था. खबरों के अनुसार पुनीत मल्होत्रा जब फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ डायरेक्ट कर रहे थे तब इस फिल्म की एक्ट्रेस सोनम के साथ उनका अफेयर शुरू हुआ था. वही कहा जाता है कि दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर से रिश्ता ख़त्म हो गया.

साहिर बेरी (Sahir Berry)

Sonam Kapoor has dated Sahir Berry

रणबीर कपूर और पुनीत से ब्रेकअप के बाद सोनम का नाम साहिर बेरी संग जुड़ा. साहिर बेरी एक बिजनेसमैन और मॉडल है. हालाँकि इस रिश्ते को दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया.

Related posts