रानी चटर्जी से अक्षरा सिंह तक ये भोजपुरी हीरोइनें एक्शन में मचा चुकी हैं धमाल

Bhojpuri action actressesBhojpuri action actresses

पिछले कुछ सालों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री लगातार अपडेट हो रही है. ये इंडस्ट्री अब पूरे देश में अपने पैर जमाती जा रही है। वही अब भोजपुरी स्टार्स की पॉपुलैरिटी भी लगातार बढ़ती जा रही है. इस इंडस्ट्री में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां है जो बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं. वही ये एक्ट्रेस एक्ट्रेस एक्शन के मामले में हीरो से कम नहीं है. तो आइये आज जानते है भोजपुरी इंडस्ट्री की कौन कौन सी एक्ट्रेस एक्शन हीरो है.

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

Bhojpuri actress Rani Chatterjee did action films

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है. रानी ने अपने फिल्मी करियर में अब तक लगभग 465 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इनमें से कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिसमें उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीन्स दिये हैं. रानी चटर्जी ने फिल्मों में विलेन को खूब धोया है। एक्शन के मामले में रानी हीरो को भी पछाड़ देती है.

पूनम दुबे (Poonam Dubey)

Bhojpuri actress Poonam Dubey did action films

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम दुबे भी अपनी एक्शन फिल्मों के लिये काफी पॉपुलर हैं. पूनम दुबे के जबरदस्त एक्शन के चलते उन्हें अधिकतर एक्शन फिल्में ऑफर की जाती हैं. पूनम एक्शन सीन्स को बखूबी निभाती हैं, उनके एक्शन से विलन भी डर जाते है.

अक्षरा सिंह (Akshra Singh)

Bhojpuri actress Akshra Singh did action films

भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेस में शामिल अक्षरा सिंह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ती है और वही एक्शन के मामले में हीरो को पछाड़ देती है. अक्षरा ने भी कई ऐक्शन फिल्में की हैं जिनमें उनका ऐक्शन जबरदस्त रहता है। फिल्मों में जब अक्षरा गुंडों की पिटाई करती हैं तो दर्शक तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं.

अंजना सिंह (Anjana Singh)

Bhojpuri actress Anjana Singh did action films

भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अंजना सिंह ने भी अपने फ़िल्मी करियर में कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं। अंजना को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्शन करने वाली सबसे बड़ी हिरोइन माना जाता है. वही उन्हें ज्यादातर एक्शन फिल्मों में हो देखा गया है.

अनारा गुप्ता (Anara Gupta)

Bhojpuri actress Anara Gupta did action films

मिस जम्मू रह चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अनारा कई फिल्मों में अपने एक्शन से कमाल दिखा चुकी हैं. अनारा जब एक्शन रूप में आतीं हैं तो विलेन पर हमेशा भारी पड़ती हैं. फैंस भी अनारा को एक्शन रूप में देखना पसंद करते है.

यामिनी सिंह (Yamini Singh)

Bhojpuri actress Yamini Singh did action films

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है. यामिनी अपने एक्शन सीन के लिए काफी पॉपुलर है. फिल्म में यामिनी का मारधाड़ वाला अंदाज़ देख कर लोग बस उन्हें देखते ही रह जाते है. यामिनी के अंदाज़ के आगे विलन भी ढीले पड़ जाते है.

निधि झा (Nidhi Jha)

Bhojpuri actress Nidhi Jha did action films

भोजपुरी की पॉपुलर ऐक्ट्रेस निधि झा भी फिल्मों में अपने एक्शन के लिए जानी जाती हैं। निधि ने अपने करियर में कई एक्शन फिल्में की है. अपने एक्शन से निधि विलेन के छक्के छुड़ा देती है. फैंस को भी निधि का एक्शन अंदाज़ काफी पसंद है. 

Related posts