रुबीना दिलाइक अभिनव शुक्ला हिमालय की पहाड़ियों में ले रहे है ट्रैकिंग का मजा

Rubina Dilaik Enjoying TrackingRubina Dilaik Enjoying Tracking

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अपने पति अभिनव शुक्ला और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान वो अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं।

हाल ही में रुबीना और अभिनव हिमालय की पहाड़ियों में जंगल बेरिस की खोज में निकले रुबीना के अनुसार ये जंगल बेरिस हिमालय के असली खजाने हैं।

रुबीना ने अपनी इस ट्रैकिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “एक पहाड़ से दूसरे पहाड़, पुरे जंगल में बस तुम्हारी खोज में हु मेरी बेरी बेरी ” वही अभिनव शुक्ला भी जंगलो के बीच ड्रोन उड़ाते हुए उसकी पहाड़ो की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रहे है।

वही रुबीना ने 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता की एक नई परिभाषा बताते हुए लिखा था “अपनी सब्जियां, साग और फल उगाने की स्वतंत्रता एक सच्ची स्वतंत्रता है” गर्व है एक किसान होने का गर्व है एक भारतीय होने का ! रुबीना अपने किचन गार्डन की फ्रेश हरा धनिया और पुदीना तोड़ कर बहुत खुश नजर आ रही थी।

रुबीना और अभिनव लॉक डाउन में छूट मिलते है बाय रोड मुंबई से हिमाचल प्रदेश पहुंचे उन्होंने अपनी रोड ट्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया है। रुबीना और अभिनव ही मुंबई की चकाचौंध से दूर एक्टिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ हिमायल की खूबसूरत वादियों में अच्छा समय बिता रहे है।

Related posts