Celebrity Data bank

आलिया भट्ट से लेकर अलाना पांडे तक इन सेलेब्रिटी ने अपनी शादी में क्यों पहना व्हाइट लंहगा

शादी में हर दुल्हन के लिए सबसे खास चीज उसका लहंगा होता है. दुल्हन के साथ-साथ हर कोई उसके लहंगा को देखने का काफी बेसब्री से इंतजार करता है. ऐसे में हर लड़की अपनी शादी में सबसे अलग दिखना चाहती है।आप अपनी शादी के लिए अगर वाइन लहंगा चुनती है तो इससे आपके वेडिंग पिक्चर्स भी बेहद अलग और खूबसूरत आएंगे.अगर आप अपनी शादी में कुछ अलग हटकर पहनने की सोच रही है तो. तो ऑफ व्हाइट लहंगा आपके लिए बेस्ट रहेगा इसके साथ आप कई तरफ के डार्क दुपट्टे का एक्सपेरिमेंट भी कर सकती है। हमारी कई एक्ट्रेसस ने अपनी शादी में व्हाइट लहंगा कैरी किया था।और इन लहंगो में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेसस के वेडिंग लूक के बारे में

अलाना पांडे(Alana Pandey)

आलना ने अपनी शादी में आइवरी कलर का थ्रेड-वर्क लहंगा पहना था

अनन्या पांडे  की कजिन अलाना पांडे 16 मार्च 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्री के साथ शादी के बंधन में बंध गई।शादी के लिए अलाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​का लहंगा चुना था। अपने डी-डे पर उन्होंने आइवरी कलर का थ्रेड-वर्क लहंगा पहना था, जिसे छोटे मोतियों, बिगुल मोतियों और स्फटिकों से सजाया गया था। अलाना ने मनीष मल्होत्रा ​​के सिग्नेचर वेल से अपने लुक को पूरा किया था

दलजीत कौर(Dalljiet Kaur)

दलजीत ने आइवरी लहंगा पहनकर अपनी शादी में चार चांद लगा दी

टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में अपने नए बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के साथ आज शादी कर ली है। दोनो ही मुंबई के एक होटल में शादी के नदी में बंध गए है।तरह दलजीत ने आइवरी लहंगा पहनकर अपनी शादी में चार चांद लगा दी। वही उनके पति निखिल पटेल ने भी सेम कलर के आउटफिट में दूल्हे के रूप में सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। हर कोई दोनो की इस नई शुरुआत पर उनको बधाई दे रहे है

अर्पिता मेहता(Arpita Mehta)

अर्पिता ने अपना पसंदीदा कलर चुना था

भारत के दो नामी फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) ने 28 अगस्त 2022 को शादी की थी। इस कपल ने मुंबई के कोलाबा में स्थित लग्जरी होटल ‘द ताज पैलेस’ में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।अर्पिता ने कुणाल रावल को अपना हमसफर बनाने के लिए अर्पिता मेहता ने टिपिकल लाल जोड़े की जगह वाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आमतौर पर एक दुल्हन अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुनती है, जो सुहाग की निशानी माना जाता है। हालांकि, अर्पिता ने अपना पसंदीदा कलर चुना था।

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)

क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से हुई शादी में प्रियंका का शादी का जोड़ा शाही था। क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।

नताशा दलाल(natasa dalal)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भी अपनी शादी में व्हाइट लहंगा पहना था

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भी अपनी शादी में व्हाइट लहंगा पहना था। व्हाइट सिंपल लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग आउटफिट को सिंपल रखा वहीं वरुण धवन ने डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा के द्वारा डिजाइन की शेरवानी पहनी थी। अगर आप सिंपल लुक चाहते हैं तो इस तरह का आउटफिट शादी में कैरी कर सकते हैं।

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma)

शादी में सब्यसाची का पिंक और वाइट कलर का लहंगा पहना था

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। उनकी शादी की तरह ही उनके आटफिट ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची का पिंक और वाइट कलर का लहंगा पहना था और इस लहंगे की कीमत 95 लाख रुपये थे। इस लहंगे को तैयार करने में 32 दिन लगे थे और इसे 67 करीगरों ने मिलकर तैयार किया था।

आलिया भट्ट(Alia Bhatt)

आलिया ने आइवरी कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी

आप एक्ट्रेस आलिया भट्ट से ऑल व्हाइट लुक के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। अपनी शादी में आलिया ने डिजाइनर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन की हुई आइवरी कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिनमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। मीरा राजपूत आप बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा-राजपूत की तरह व्हाइट लहंगा शादी में पहन सकते हैं। ऑल व्हाइट लुक से अगर आप अलग कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो इस तरह का फ्लोरल लहंगा ट्राई कर सकते हैं।

रुबीना दिलैक(rubina dilaik)

रुबीना ने व्हाइट कलर का लंहगा पहना था

रुबीना ने व्हाइट कलर का लंहगा पहना हुआ था। जिसमें ग्रीन एंड पिंक कलर के फ्लोवर का वर्क है। इसके साथ ही रुबीना ने व्हाइट कलर की ज्वैलरी कैरी की हुई थी। साथ ही रुबीना में गोल्डन कलर के कलीरे के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

मिहिका बजाज(mihika bajaj)

राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज ने पहना था शादी में व्हाइट लंहगा

आपको राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी तो याद ही होगी. इस शादी में दूल्हा दुल्हन ने जिस तरह से अपना गेटअप सेट किया था।तो आप इस कॉम्बिनेशन के साथ भी जा सकती हैं. रेड लहंगे के साथ आइवरी दुप्पटा आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक देगा. ऐसा जरूरी नहीं है कि आप आइवरी के साथ रेड शेड ही मैच करें, आप चाहें तो इसके साथ गोल्डन कलर को भी टीमअप कर सकती हैं.
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago