रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 जितने के बाद लिया किन्नर समाज की गुरु मां का आशीर्वाद

Rubina DilaikRubina Dilaik

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों को खूब भाता है. वही बिग बॉस में टीवी की कई बहुएं नज़र आयी और शो जित के भी गयी. वही बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन 14 में टीवी की छोटी बहु शो की बहु रुबीना दिलैक विनर रही थी. रुबीना को दर्शकों से काफी प्यार मिला. वही हाल ही में टीवी शो ‘शक्ति-अस्तित्व के अहसास की’ में किन्नर बहू का रोल प्ले करने वालीं रुबीना को किन्नर समाज की गुरु मां का आशीर्वाद मिला.

Rubina Dilaik receives blessings of Guru mother of Kinnar community

हाल ही में बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने अपने घर किन्नर समाज की गुरु मां को आशीर्वाद लेने के लिए बुलाया साथ ही उनका ज़बरदस्त स्वागत भी किया. रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो किन्नर समाज की गुरु मां संग नज़र आयी. वीडियो में रुबीना उनसे आशीर्वाद लेती नजर आयी. साथ ही अभिनव शुक्ल भी नज़र आए.

वही वीडियो में देखा गया कि रुबीना ने गुरु मां और उनके साथियों को चाय-नाश्ता करवाने के बाद गिफ्ट दिए और उनका आशीर्वाद लेकर बाद में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया। वीडियो शेयर कर रुबीना ने लिखा: ‘अन्नूजी हमें अपना आशीर्वाद देने आईं। वह किन्नर समाज की गुरु मां हैं और मेरे शो ‘शक्ति’ का भी हिस्सा रही हैं। अभिनव शुक्ला से स्पेशली मिलना था क्योंकि वो उन्हें अच्छे आदमी लगते हैं।’

Rubina Diliak greeting everyone with folded hands

बतादें कि रुबीना के पति अभिनव शुक्ल भी बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा थे लेकिन फिनाले से चंद दिन पहले ही वोट आउट हो गए थे. वही उनकी पत्नी रुबीना विनर रही. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतन के आने के बाद अभिनव ने रुबीना का काफी अच्छा स्वागत किया था. साथ ही रुबीना अपने दोस्तों के साथ भी पार्टी करती नज़र आयी थी. वही हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस से जीती धनराशि को रुबीना अपने गांव के खातिर दान करना चाहती हैं.

Related posts