रुसलान मुमताज निराली मेहता का बेटा रयान 1 महीना का हुआ पूरा, एक्टर ने शेयर की तस्वीर

Ruslaan Mumtaz Son Rayaan 1 monthRuslaan Mumtaz Son Rayaan 1 month

एक्टर रुसलान मुमताज और उनकी पत्नी निराली मेहता के घर छोटा बेबी आ गया है। 26 मार्च को मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में निराली मेहता ने बेटे को जन्म दिया है पिता बने रुस्लान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह ख़ुशी शेयर की ।

बच्चे की तस्वीरों के साथ रुस्लान ने लिखा- छोटा बेबी आ गया। मैं 3-4 महीनों तक अपने बच्चे की तस्वीरें पोस्ट नहीं करना चाहता था। लेकिन दुनिया में अभी जो निराशा और हताश करने वाले माहौल है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि छोटो बेबी की ख़बर आपको ख़ुश कर देगी। मैं यक़ीनन इसमें भरोसा करता हूं कि ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में जन्म लेने वाले बच्चे किसी ख़ास मक़सद के लिए आते हैं। इसलिए मैं मानता हूं कि मेरा छोटा बेबी ऐसे मुश्किल वक़्त में पैदा होने वाला सुपरहीरो है और इस दुनिया को और भी ख़ूबसूरत बनाएगा। मैं दुआ करता हूं कि दुनिया हमारे लिए, हमारे माता-पिता और बच्चों के लिए बेहतर जगह बने।

रुसलान मुमताज और निराली मेहता ने अपने छोटे बेबी का नाम रयान मुमताज रखा है।26 अप्रैल को रयान 1 महीने का हो गया है इसी खुशी रुसलान ने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” रयान मुमताज 1 महीने का हो गया है। बेटे की तरफ से रुसलान ने लिखा ” अपने जीवन के स्पेशल मोमेंट्स को पकड़ के रखो जैसे मेने अपने पापा को फोटो में पकड़ रखा है।बहुत सारा प्यार । और अब जब हम इस बुरे वायरस  देंगे तब मिलेंगे।स्टे स्ट्रांग होल्ड टाइट” ।

वही निराली ने भी रयान की फोटो पोस्ट कीहै जिसके साथ लिखा है ” एक महीना हो गया है।रयान ने इस तस्वीर को मंजूरी दे दी है। उसके हाथो के इशारे को  देखें ।

आपको बता दें कि रुसलान और निराली ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 2014 में शादी की थी। रुस्लान जानी-मानी एक्ट्रेस अंजना मुमताज़ के बेटे हैं। रुसलान मुमताज  टेलीविज़न शोज के साथ ही बॉलीवुड मूवीज में भी अपनी किस्मत आजमा चुके है।  रुस्लान ने 2007 में एमपी 3- मेरा पहला पहला प्यार से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। छोटे पर्दे पर रुस्लान दिल जी ले जरा, यह है आशिक़ी, बालिका वधू, एक विवाह ऐसा भी और लाल इश्क़ जैसे शोज़ में दिखायी दे चुके हैं।

Related posts