बिग बॉस 2 और एमटीवी रोडीज 5 के विनर आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच शादी कर ली है। शादी बिना किसी धूमधाम से बेहद सादगी से हुई। सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष की शादी बेहद सादगी से घर की छत पर हुई जिसमे दोनों परिवारों के महज चार लोग ही मौजूद थे।आशुतोष ने शादी में खर्च होने वाले पैसे पीएम केयर्स फंड में दे दिए।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कौशिक ने अलीगढ़ की अर्पिता के साथ नोएडा सेक्टर-100 स्थित अपने घर पर सात फेर लिए। लॉकडाउन से पहले दोनों का रिश्ता तय हो गया था। 26 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। ऐसे में आशुतोष ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बजाय इसी दिन घर के लोगो की मोजुदगी में शादी के बंधन में बंध गए।
आशुतोष कौशिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो शेयर कर के इस बात की जानकारी दी वीडियो में दुल्हा-दुल्हन फेरे लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जो पंडित आए थे उन्होंने भी मास्क लगा रखा था। वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोग कह रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखिए।
आशुतोष कौशिक ‘एमटीवी रोडीज’ शो जीतने से चर्चा में आए थे। उस वक्त वो टीवी का बड़ा नाम बन गए थे। ‘रोडीज’ के बाद वो ‘बिग बॉस 2 ‘ जीतने में कामयाब रहे। दोनों शो के विजेता बने आशुतोष की बड़ी फैन फॉलोइंग हो गई थी।
आशुतोष कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं इनमें ‘जिला गाजियाबाद’, ‘शॉर्टकट रोमियो’ और ‘किस्मत लव पैसा दिल्ली’ है। लेकिन अचानक मिली सफलता के बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में आया। कभी उनपर फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए। इन विवादों की वजह से आशुतोष के करियर को काफी नुकसान पंहुचा और उनकी फैन फॉलोविंग में भी गिरावट आई। इन दिनों आशुतोष ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं।
कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…
आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…
आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…
आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…
आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…