सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने दिखाई तैमूर के छोटे भाई की झलक

Kareena Kapoor KhanKareena Kapoor Khan

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस करीना कपूर खान 21 फरवरी को दूसरी बार माँ बनी. करीना और सैफ अली खान ने अपने घर बेटे का स्वागत किया था. वही करीना का बेटा अब एक महीने का हो चुका है इस मौके पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं जिसमें सैफ अपने छोटे बेटे के साथ नजर आए.

करीना और सैफ का छोटा बेटा एक महीने का हो गया है इस मौके पर सैफ की बहन सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान और इनके छोटे बेटे नजर आए. ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं.

Saba Ali Khan shares first picture of Kareena Kapoor Khan’s newborn son with dad Saif Ali Khan

सबा ने सोशल मीडिया पर करीना, सैफ और उनके न्यू बॉर्न बेबी का एक कोलाज शेयर किया है, इसमें करीना के बेबी के ग्लब्स पहने नन्हे हाथ दिखे, हालांकि बेबी का चेहरा अभी तक फैन्स को नहीं दिखाया गया लेकिन फिर भी इस कोलाज को फैन्स काफी पसन्द कर रहे हैं. तस्वीर में बताया गया है कि तैमूर अली खान का छोटा भाई एक महीना का हो गया है.

इससे पहले महिला दिवस के मौके पर छोटे बेटे को गोद मे लिए करीना ने बेटे की पहली झलक फैन्स को दिखाई थी. आपको बता दें कि अभी तक तैमूर के छोटे भाई के नाम का खुलासा नहीं हुआ है फैन्स करीना के छोटे बेटे का नाम जानने और चेहरा देखने के लिए काफी बेसब्र है.

करीना कपूर जल्दी ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं और करीना भी अहम किरदार में नजर आएंगी. वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान, फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे. उनके साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फैंस दोनों की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Related posts