कंगना रनौत की हूबहू दिखती है ये 9 साल की छोटी कंगना, वीडियो हुई वायरल

Kangana RanautKangana Ranaut

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और बेबाकी से हर मुद्दे पर अक्सर अपनी राय रखती है. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की अदाएं फैंस को खूब पसंद आती हैं. वही कंगना की इन्ही अदाओं पर उनकी एक 9 साल की छोटी फैन भी फ़िदा है जो सोशल मीडिया पर छोटी कंगना के नाम से खूब वायरल हो रही है.

kangana ranaut’s little girl fan videos and photos gone viral on social media

कंगना रनौत की एक फैन छोटी बच्ची है और उसका इंस्टाग्राम पर छोटी कंगना नाम से अकाउंट है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनको कॉपी करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है. वही उनके लुक को भी कॉपी करती है. कंगना की इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है. सुमन की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इनकी वीडियो पर लिखे कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है.

वही कंगना भी अपनी इस नन्ही सी फैन से काफी इम्प्रेस हो गयी है. इस बच्ची की अदा को देख कंगना ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया साथ ही वीडियो शेयर करते हुए उनसे सवाल पूछते हुए लिखती हैं, ‘ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या दिनभर यही सब।’

‘Choti’ Kangana Ranaut Wins Hearts With Imitation Of ‘Queen’

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़, तेजस और इमरजेंसी में भी दिखी. कंगना ने पिछले दिनों फिल्म इमरजेंसी की तैयारी करते हुए फोटो शेयर की थी. वो जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नज़र आने वाली है. 

Related posts