आज के बॉलीवुड समाचार: 29 जून 2021

Bollywood NewsBollywood News

बिग बॉस’ के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल, मेडिकल रिपोर्ट से तय होगी ‘सजा’

Marathi actress Heena Panchal arrested after police raid rave party in Nashik

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. हिना और बाकी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। तब उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि उन पर एनडीपीएस एक्ट की कौन सी धारा लगेगी.

एक्टर तरुण खन्ना ने सेट किया नया रिकॉर्ड

Tarun Khanna to play Mahadev for the 8th time

सागर वर्ल्ड के शिव सागर जल्द ही वैष्णोदेवी पर आधारित एक नई वेब-सीरीज़ लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में लोकप्रिय एक्टर तरुण खन्ना महादेव की भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है और आपको बता दें, तरुण आठवीं बार यह किरदार निभाने जा रहे है.

व्हाइट बिकिनी पहन समंदर में डुबकी लगाती दिखीं दिशा पाटनी

Disha Patani’s Beach Pic Is Burning Up Instagram

दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रहीं हैं, इस फोटो में दिशा व्हाइट बिकिनी में समंदर मे पानी में पोज देती नजर आ रही हैं। दिशा की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. 

कार्तिक और सारा की फिर बनेगी जोड़ी

Will Sara Ali Khan and Kartik Aaryan come together love story?

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आए थे। वही लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिर से साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में साथ काम करते दिखाई देंगे।

रश्मिका मंदाना के फैन ने पार की दीवानगी की हद

Rashmika Mandanna’s fan travels 900 km just to see her

रश्मिका मंदाना भले ही हिंदी दर्शकों के लिए नया नाम हों, मगर दक्षिण भारत में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वही हाल ही में रश्मिका का एक फैन लम्बी यात्रा कर उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर तक पहुंच गया. हालांकि, एक्ट्रेस मुलाक़ात नहीं हो सकी. 

Related posts