‘स्कैम 1992’ एक्ट्रेस अंजलि बरोट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा संग रचाई शादी

Anjali BarotAnjali Barot

बॉलीवुड हो या टेलीविज़न हर जगह शादी का सीजन चल रहा है और खुशियों भरा माहौल बना हुआ है. वही इस कड़ी में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हो गयी है. वेब सीरीज स्कैम 1992 फेम एक्ट्रेस अंजलि बरोट ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा से शादी की.

स्कैम 1992 वेब सीरीज से फेमस होने वाली एक्ट्रेस अंजलि बरोट ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा से 16 फरवरी को शादी रचाई. शादी के बाद दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Anjali Barot marries longtime boyfriend Gaurav Arora

अंजलि ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जिससे फैंस काफी पसंद कर रहे है और इस नए जोड़े को शादी की ढेरो बधाइयां दे रहे है. अपनी शादी में अंजलि ने पीच कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी. वही गौरव लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहने, पगड़ी में खूब जच रहे थे. शादी की इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में दोनों साथ चाय पीते नज़र आए. शादी की तस्वीर शेयर कर अंजलि ने लिखा: चाय पार्टनर से लाइफ पार्टनर तक. फैंस ये तस्वीरें खूब पसंद कर रहे है.

Anjali Barot’s Mehndi ceremony

शादी से पहले अंजलि ने अपनी मेहँदी सेरेमनी की भी कई तस्वीरें शेयर की थी. मेहँदी में अंजलि ग्रीन कलर की ड्रेस में काफी सुन्दर नज़र आयी साथ ही उनकी ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलकती दिखी. अंजलि और गौरव को उनके सेलेब्स फ्रेंड्स ने भी इस नए शुरुआत की खूब बधाई दी. इसके साथ ही इनकी शादी से जुड़ा एक वीडियो भी देखा गया जिसमे यह कपल बल्ले बल्ले जी सोनिया दे सांग पर जैम कर डांस करते दिखा.

साथ ही आपको बतादे कि अंजली ने वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ हर्षद मेहता के किरदार की पत्नी ज्योति का किरदार निभाया था. स्कैम 1992 के सिवा अंजलि रॉंग नंबर, ओ माँ जैसे शो में दिखी थी.

Related posts