शाहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म

Shaheer Sheikh & Ruchikaa KapoorShaheer Sheikh & Ruchikaa Kapoor

टेलीविज़न के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर में से एक शाहीर शेख है. पिछले साल नवम्बर में शाहीर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज कर थी. वही शादी के कुछ समय बाद खबर आयी थी कि शाहीर की वाइफ रुचिका कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. वही अब खबर आयी है कि रुचिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है.

It’s a girl for Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor

टीवी ऐक्टर शाहीर शेख के फैन्स के लिए खुशखबरी है। शाहीर शेख और रुचिका कपूर एक बेटी के पैरंट्स बन चुके हैं हालांकि अभी तक शाहीर या रुचिका ने यह बात नहीं बताई है. मगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाहीर और रुचिका के घर नन्ही परी की किलकारियां गूंज चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुचिका ने 10 सितंबर को बच्ची को जन्म दिया है.

 पिछले महीने शाहीर ने पत्नी रुचिका का बेबी शावर होस्ट किया था. इस सेरेमनी में दोनों के खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. क्रिस्टल डिसूजा, एकता कपूर और रिद्धी डोगरा के साथ कई टीवी सेलब्स भी रुचिका और शाहीर की इस खुशी में शरीक हुए थे.इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor became parents

रुचिका कपूर एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं. साथ ही निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘लैला मजनू’ जैसी और भी कई फिल्मों में काम किया है. रुचिका और शहीर की पहली मुलाकात फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर उनके एक कॉमन दोस्त के थ्रू हुई थी. यह मुलाकात दो साल पहले हुई थी, मुलाकात के कुछ महीनों बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और कोरोना महामारी के चलते पिछले साल दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी.

वहॉ शाहीर शेख इन दिनों कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के सीजन 3 में नज़र आ रहे है. शाहीर जल्द ही पवित्र रिश्ता 2 में नजर आएंगे इस शो में वे मानव का किरदार निभा रहे हैं. सीरियल में अंकिता लोखंडे उनकी लेडी लव बनी हैं. ये शो 15 सितंबर से जी5 पर प्रीमियर होगा. 

Related posts