पवित्र रिश्ता 2.0 में सुशांत की जगह ये एक्टर निभायेगा मानव का किरदार, अंकिता बनेगी अर्चना

Pavitra Rishta 2.0Pavitra Rishta 2.0

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो रहा पवित्र रिश्ता कई सालों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है वही इस शो के सीजन 2 के आने की खबर पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के जून में निधन के बाद शुरू हो गई थी. एकता कपूर ने सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस सीरियल को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. वही खबरों के अनुसार ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा. इस शो में अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में नज़र आएंगी वही मानव के किरदार में नज़र आने वाले एक्टर का नाम चर्चा में आया है.

Shaheer Sheikh to play Manav aka Sushant Singh Rajput’s role in Pavitra Rishta 2.0

साल 2009 में शुरू हुआ टीवी शो पवित्र रिश्ता अपने दूसरे सीजन को लेकर एक बार फिर आने वाला है. इस शो में अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में नज़र आएंगी वही खबरे है की टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर शाहिर शेख इस शो में मानव के किरदार में नज़र आ सकते है. पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीर शेख को पवित्र रिश्ता 2 में लेने की तैयारी चल रही है. रिपोर्ट्स हैं कि शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शो के सभी कास्ट को लगभग फाइनल कर लिया है.  

फिलहाल इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई ऑफिश‍ियल बयान नहीं आया है. शाहिर शेख इससे पहले कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, ये रिश्ते हैं प्यार के, महाभारत में अर्जुन के किरदार में नजर आ चुके हैं.

Ankita Sushant as Archana Manav in Pavitra Rishta

आपको बतादें कि साल 2009 में आये पवित्र रिश्ता शो को दर्शकों ने खूब प्यार किया था. इस शो में सुशांत और अंकिता को मानव अर्चना के किरदार में खूब पसंद किया गया था. सुशांत सिंह राजपूत ने इस शो में 3 साल तक तक मानव का किरदार निभाया था जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ कर बॉलीवुड में कदम रखा था. सुशांत को आज भी मानव के किरदार में याद किया जाता है. बता दें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी और दुनिया को अलविदा कह दिया था. 

Related posts