शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर का बेबी शावर, जल्द करेंगे पहले बच्चे का स्वागत

Shaheer SheikhShaheer Sheikh

टेलीविज़न के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर में से एक शाहीर शेख है. पिछले साल नवम्बर में शाहीर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से कोर्ट मैरिज कर थी. वही शादी के कुछ समय बाद खबर आयी थी कि शाहीर की वाइफ रुचिका कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. सूत्रों के अनुसार शाहीर ने कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं और ना ही उन्हें मीडिया के सामने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद है. अभी महामारी की वजह से देश के जो हालात हैं उसे ध्यान में रखते हुए वह अपने आने वाली बच्चे की खबर को भी लेकर चुप रहना पसंद करेंगे. लेकिन हाल ही में रुचिका कपूर का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया है जिसकी तस्वीरें सॉइल मीडिया पर खूब छाई हुई है.

Shaheer Sheikh’s wife Ruchika Kapoor’s baby shower

शाहीर शेख और रुचिका कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले है. हाल ही में रुचिका कपूर का बेबी शावर सेलिब्रेट किया गया जिसकी तस्वीर सामने आयी है. नियॉन लाइट से लेकर पेस्टल रंग के गुब्बारों तक बेबी शॉवर की थीम सुपर क्यूट लग रही थी. इस सेलिब्रेशन में दोनों के कुछ दोस्त भी शामिल हुए।  बेबी शॉवर के दौरान रुचिका पिंक कलर का गाउन पहने नज़र आयी थी वही शाहीर को केजुअल टीशर्ट और पेंट में देखा गया. बेबी शावर के दौरान रुचिका केक काटते हुए नज़र आयी.

Shaheer Sheikh and Ruchika Kapoor soon to be parents

आपको बता दे कि कोरोना महामारी के चलते दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. शादी के बाद यह कपल शाहीर के होमटाउन जम्मू चले गए थे, वहाँ शाहीर के घर पर ही उनका छोटा सा फंक्शन किया गया था. इसके बाद मुंबई में रुचिका के घर पर भी इस कपल का फंक्शन हुआ था. दोनों अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है.

आपको बता दे कि रुचिका कपूर एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं. साथ ही निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘लैला मजनू’ जैसी और भी कई फिल्मों में काम किया है.

रुचिका और शहीर की पहली मुलाकात फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के सेट पर उनके एक कॉमन दोस्त के थ्रू हुई थी. यह मुलाकात दो साल पहले हुई थी, मुलाकात के कुछ महीनों बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और पिछले साल शादी कर ली और जल्द ही अपने  बच्चे का स्वागत करने वाले.

Related posts