आज के बॉलीवुड समाचार: 24 अगस्त 2021

Top 5 NewsTop 5 News

ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी

Mahesh Manjrekar Undergoes Surgery for Bladder Cancer

 बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले ऐक्टर और निर्देशक महेश मांजरेकर की यूरिनरी ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है। मांजरेकर की सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक मांजरेकर सर्जरी के बाद बिल्कुल ठीक हैं और अब वो अस्पताल से वापस घर भी आ चुके हैं. 

फिल्म ‘थलाइवी’ की नई रिलीज डेट के आयी सामने 

Kangana Ranaut’s Thalaivi gets theatrical release date

कोरोना की पहली लहर के दौरान टली अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ अब अगले महीने 10 सितंबर को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जयललिता की कहानी पर आधारित है इस फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. 

प्रभास स्टारर ‘सालार’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Prabhas starrer ‘Salaar’ New poster released

केजीएफ फिल्म के निर्माता और निर्देशक एक और फिल्म फैंस के लिए ला रहे हैं. जिसका नाम ‘सालार’ है. सुपरस्टार प्रभास और श्रुति हासन स्टारर , यह फिल्म होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित एक मास, एक्शन, एडवेंचर फ़िल्म है. हाल ही में टीम सालार ने फिल्म का एक दिलचस्प, नया पोस्टर जारी किया है. 

अर्जुन कपूर ने अनाउंस की नई फिल्म

Arjun Kapoor announces next film with Tabu, Naseeruddin Shah, Radhika Madan and more

अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म कुत्ते की अनाउंसमेंट कर दी है. यह फिल्म आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है. इस फिल्म को लव रंजन और विशाल भारद्वाज मिलकर बना रहे हैं. फिल्म में अर्जुन के साथ कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू लीड रोल में नजर आयेंगे.

खतरों के खिलाड़ी 11 मे होगी इन 3 कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री

These 3 contestants will have wild card entry in Khatron Ke Khiladi 11

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ अपने दिलचस्प स्टंट्स और सेलिब्रिटीज की मस्ती के चलते दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है. वही इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. रिपोर्ट के अनुसार शो में विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज जैन और आस्था गिल की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है.

Related posts