शाहिद कपूर और मीरा राजपूत गोवा वेकेशन पर पहुंचे, शेयर की तस्वीरें

Shahid KapoorShahid Kapoor

बॉलीवुड के कई सेलेब्स कही ना कही अपना वेकेशन मना चुके है वही अब हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा संग वेकेशन पर पहुंचे मीरा इन दिनों गोवा में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे है.

Shahid Kapoor and Mira Rajput on Goa vacation

यह कपल संडे को गोवा के लिए निकले थे तब इन्हे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. वही गोवा पहुंचने के बाद से मीरा ने अपने वेकेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. गोवा पहुंचने के बाद मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पूल साइड की पिक शेयर कर लिखा था हैलो गोवा. मीरा ने अपने रूम की भी फोटो फैन्स के साथ शेयर की है, जिसमें ग्लास विंडो लगे हुए हैं और आस पास खूबसूरत पेड़ नजर आ रहे हैं. वही मीरा ने अपनी खूबसूरत सेल्फी भी इंस्टा स्टोरी में शेयर की थी.

Mira Rajput Kapoor shared her bold photo from Goa vacation

मीरा की वेकेशन पिक सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है वही हाल ही में मीरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बिकिनी में नज़र आ रही हैं. इस पिक में मीरा काफी फिट नजर आ रही हैं. पिक शेयर करते हुए मीरा ने लिखा: आप मुझे जैस्मिन बोल सकते है. मीरा के इन तस्वीरों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. इसके साथ ही मीरा राजपूत ने एक मिरर सेल्फी भी शेयर की थी जिसमें उनका स्टाइलिश लुक फैंस ने काफी पसंद किया.

वर्कफ्रंट पर बात करें तो शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है. अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्म जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी. बताते चलें कि फिल्म जर्सी में म्रुनल ठाकुर और पंकज कपूर भी नज़र आएंगे.

Related posts