सिद्धार्थ शुक्ला ने खास तरह से मनाया शहनाज गिल का जन्मदिन, वीडियो हुई वायरल

पंजाबी मॉडल और सिंगर शहनाज गिल को टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 13 से जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ी है. बिग बॉस में शहनाज सिद्धार्थ की जोड़ी लोगो को बेहद पसंद आयी थी. आज शहनाज़ गिल का जन्मदिन है जिससे जुडी कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Shehnaaz gill celebrated her Birthday

शहनाज गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है. शहनाज़ के जन्म दिन के मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मम्मी भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी बेस्टफ्रेंड शहनाज गिल को खास अंदाज में बर्थडे मनाया. शहनाज एक होटल में अपना जन्मदिन मनाती दिखी. जहां से उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल इस वीडियो में सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को प्राइवेट पूल में गिरा दिया. इसके बाद उन्होंने शहनाज़ का केक कट कराया इन दोनों ही वीडियोस को फैंस काफी पसंद कर रहे है. और कमेंट कर शहनाज को जन्म दिन की बधाइयाँ दे रहे है. वही खबरों के अनुसार हाल ही में शहनाज ने फैन्स से लाइव चैट कर गुजारिश की थी कि वह उनके लिए केक न भेजें। वह खराब होता है। इससे अच्छा उनके फैन्स गरीबों में वह केक बांट दें.

Siddharth Shukla celebrated Shahnaz Gill’s birthday in different way

बता दें कि शहजान गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के म्यूजिक वीडियो ने हाल ही में यूट्यूब पर 100 मिलियन का आंकड़ा पूरा किया है. इसके साथ ही उनका ‘शोना शोना’ सॉन्ग भी यूट्यूब पर काफी धूम मचा चूका है. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में मिले थे, शो के दौरान शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो जाता है जिसका इजहार शहनाज ने शो में कई बार किया था.

Related posts