सोहा अली खान बेटी इनाया संग क्वालिटी टाइम बिताने पहुंची पटौदी पैलेस, एंजॉय करती आई नजर

Soha Ali KhanSoha Ali Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया खेमू संग शहर के शोर से दूर इन दिनों पटौदी पैलेस में क्वालिटी टाइम बिता रही है. सोहा पिछले महीने यहां अपनी मां और बेटी के साथ पहुंची थीं. वही अपनी वेकेशन से सोहा ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की. वेकेशन पर इनाया भी खूब मस्ती करती दिखी.

Soha Ali Khan enjoying with daughter Inaaya Kemmu

सोहा ने बेटी के साथ टाइम बिताते हुए कई तस्वीरें वीडियो शेयर की थी. हाल ही में सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे सोहा इनाया दिखे साथ ही सोहा की गोद में एक बकरी का बच्चा था और इनाया उस बच्चे संग खेलती नज़र आई. पिक शेयर करते हुए सोहा ने लिखा: वी गोट इट. सोहा ने इनाया की एक स्टोरी भी शेयर की जिसमे वो बकरी संग भागती नज़र आयी.

वही इससे पहले सोहा ने बेटी संग खेल में टाइम स्पेंड करते भी एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में सोहा और इनाया खेत के बीच में एक डॉगी के साथ खेलती नज़र आई. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, “खेत पर एक दिन.”

Inaaya khemu poured food for peacock

इतना ही नही इससे पहले सोहा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे इनाया पहले मोरो के लिए एक बर्तन में खाना रखती दिखी. उसके बाद वो मोर को आवाज़ लगाकर बुलाती दिखी. फैंस ने इनाया की इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया था.

Soha ali khan shared picture doing Yoga with Inaaya Khemu

वही वीमेन डे के मोके पर सोहा ने बेटी संग योगा करते पिक शेयर की थी. इस पिक में सूर्य निकलता दिखा साथ ही इनाया मम्मी सोहा को कॉपी करते हुए योगा करती नज़र आई. पिक को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा: सूरज और बेटियों।

बता दें कि सोहा अली खान ने बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी. दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला किया था, इसके बाद अपने परिवारवालों से इस बारे में बात की थी. कुणाल और सोहा शादी से पहले ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. करीब 7 सालों तक एक दूसरे को समझकर शादी का फैसला लिया था. सोहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी स्टोरीज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Related posts