सोनाक्षी सिन्हा ने खुद का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर बताया ‘डब्लूएफएच’ का मतलब

Sonakshi SinhaSonakshi Sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से बॉलीवुड से दूर ही लेकिन उनकी पॉपुलरिटी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है, वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहती है. सोनाक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती है। वही हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसने फैंस को एक दम हैरान कर दिया है.

Sonakshi Sinha’s major body transformation

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे सोनाक्षी का ट्रांसफॉरमेशन नज़र आ रहा है. इन तस्वीरों में सोनाक्षी बेहद पतली और फिट नज़र आई. इन तस्वीरों में वे अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं जिससे फैंस काफी पसंद कर रहे है. फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है और सोनाक्षी के ट्रांसफॉर्मेशन की जम कर तारीफ कर रहे है.

सोनाक्षी ने दो तस्वीरें शेयर की है जिनमे से एक में वो अपनीफिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए बालो का जुड़ा बनाती दिखी दूसरी पिक में वर्कआउट करती दिखी. तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा: जब वर्क फॉर्म होम आपके लिए वर्कआउट फॉर्म होम हो. सोनाक्षी ने खुद को पहले से कहीं ज्यादा फिट कर लिया है.

Sonakshi Sinha undergoes major body transformation during her WFH

वही इससे पहले सोनाक्षी ने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की थी जिससे फैंस ने काफी पंसद किया था. आपको बता दे कि सोनाक्षी काफी समय से बॉलीवुड फिल्मो में नज़र नहीं आयी लेकिन सोनाक्षी अपना कमबैक जल्द ही करने वाली है.

सोनाक्षी जल्द ही अजय देवगन, संजय दत्त, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली है. इसके अलावा वह फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ में नजर आएंगी. इसके सिवा सोनाक्षी जल्द ही सीरीज ‘फॉलेन’ से अपना OTT डेब्यू भी करने वाली है. इस सीरीज में सोनाक्षी एक कॉप के किरदार में नज़र आएँगी.

Related posts