सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ मालदीव में मना रही है छुट्टिया

sonam kapoor anand ahujasonam kapoor anand ahuja

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ मालदीव के सोनवा फुशी में क्वालिटी टाइम बिता रहे है। कपल के इस बीच हॉलिडे में सोनम की बहन रिहा कपूर और उनका बॉयफ्रेंड करण बुलानी भी साथ है।

रिया कपूर के बॉयफ्रेंड करण बुलानी का आज जन्मदिन हैं और मालदीव के एक लक्जरी रिसॉर्ट में सबने मिलकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोनम ने भी करण की एक फोटो शेयर कर्रे हुए उन्हें बर्थडे विश किया है उनके वेकेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

हाल ही में रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन सोनम  और आनंद आहूजा का एक स्लो वीडियो शेयर किया जिसमे दोनों वाटर स्लाइड का मजा ले रहे है ।

इसके अलावा आनंद आहूजा का स्विमिंग पूल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे आनंद  स्विमिंग पूल में बैक फ्लिप लगाते नजर आ रहे हैं।. सोनम कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘हॉटी. वही ससुर अनिल कपूर ने लिखा  ‘अच्छा है, लेकिन सावधान रहो।’

रिया और सोनम दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने इस हॉलिडे की  पिक्चर्स शेयर करती रहती है ।

बता दें, हाल ही में सोनम फिल्म ‘द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)’ में दुल्कर सलमान के साथ नजर आई थी. इस फिल्म में सोनम कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही थीं, जो क्रिकेट के लिए ‘लकी चार्म’ है.हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें