अली गोली से पहले इन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका जैस्मिन भसीन का नाम

Jasmine bhasinJasmine bhasin

फेमस टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया फैंस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. आज यानी 28 जून को वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस ने बीती रात इंडस्ट्री से जुड़े अपने खास दोस्तों के साथ 32वां जन्मदिन मनाया। जैस्मिन भसीन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस सेलिब्रेशन में उनके कथित बॉयफ्रेंड अली गोली भी साथ नजर आये. बतौर कपल जैस्मिन और अली बिग बॉस के सीजन 14 से ही नज़र आ रहे है. वही ये कपल जल्द शादी भी करने वाला है. अली गोली के प्यार में पड़ने से पहले जैस्मिन कई सेलेब्स को दिल दे बैठी है तो आइये जानते है.

सूरज वाधवा (Suraj Wadhwa)

Jasmine bhasin had linkup with Sooraj Wadhwa

जैस्मिन भसीन का नाम सबसे पहले सूरज वाधवा संग जुड़ चुका है. खबरों के अनुसार जैस्मिन जब स्ट्रेस की वजह से डिप्रेशन में जाने वाली थी तो उनका साथ सूरज वाधवा ने दिया था. सूरज उन्हें प्रोफेशनली और पर्सनली तौर पर काफी सपोर्ट करते थे जिसकी वजह से वो उनके करीब हुई. सोशल मीडिया पर दोनों की अक्सर कई तस्वीरें सामने आती थी जिससे उनके रिलेशनशिप को हवा मिली, कहा जाता है कि कई सालों तक जैस्मिन और सूरज ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा.

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

Jasmine bhasin had linkup with Sidharth Shukla

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन कई फिल्मों में काम कर चुकी है. जैस्मिन ने ‘दिल से दिल तक’ शो में काम किया था जिसमे उनके साथ दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अहम भूमिका में नज़र आये थे. इस दाव में साथ काम करने के दौरान जैस्मिन और सिद्धार्थ का नाम एक साथ जोड़ा गया था. लेकिन इन दोनों ने कभी इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया.

पुनीत पाठक (Punit Pathak)

Jasmine bhasin had linkup with Punit Pathak

जैस्मिन का नाम पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के साथ भी जोड़ा जा चुका है. दोनों को एक साथ टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया था. शो में पुनीत पाठक से जैस्मिन भसीन की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी. जिसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें आने लगी थी लेकिन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया.

Related posts