साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी है करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का शौक

Sai PallaviSai Pallavi

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गोरक्षकता से कर डाली थी. जिसके बाद उनके विवादित बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कुछ लोग साई पल्लवी के समर्थन में हैं तो कई लोग उन पर भड़क भी रहे हैं। साउथ में साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। साई पल्लवी के अभिनय, स्टाइल, डांस मूव के लाखों दीवाने हैं। साई साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी है. तो आइये जा जानते है साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की नेट वर्थ कितनी है.

एक्ट्रेस साई पल्लवी अपने दमदार एक्टिंग के साथ अपनी सादगी के लिए काफी मशहूर हैं। साई तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी है। साई की अधिकतम कमाई फिल्मों से होती है, एक फिल्म के लिए वह करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा वो विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार साई पल्लवी करीब 29 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं।

South actress Sai Pallavi’s networth, car colletion

साईं पल्लवी अपने परिवार के साथ कोयंबटूर में रहती हैं। वहां साई का आलीशान घर बना हुआ है। ये घर काफी बड़ा है और चारो तरफ जंगल से घिरा हुआ है। कोयंबटूर के अलावा उनका एक और घर कोटागिरी में भी मौजूद है।

एक्ट्रेस साई पल्लवी को गाड़ियों का शौक है उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं। साई के पास Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही कर दी थी। साईं को सब से पहले साल 2005 में आयी फिल्म कस्तूरी मन में देखा गया था। ये फिल्म तमिल में थी। इस फिल्म में काम करने के बाद साई ने साल 2008 में आयी तमिल फिल्म धाम धूम में अभिनय किया था. साईं ने फिल्म मारी, मिडिल क्लास अब्बाई और प्रेमम जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

Related posts