शाहरूख खान की बेटी सुहाना से लेकर चंकी पांडे की बेटी तक किसे डेट कर रहें हैं

Star kidsStar kids

ये स्टार किड्स प्यार किसी आम इंसान हो या सेलिब्रिटी सबके लिए खास होता है आप दुनिया में किसी से भी प्यार कर सकते हैं कोई भी आपको पसंद आ सकता है इसके लिए कोई कैटेगरी नहीं है कि किसे किस से प्यार करना चाहिए। प्यार में इंसान कुछ नहीं दिखता है। हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चे भी अब बड़े हो गए हैं। वो अपने कैरियर को लेकर तो गॉशिप में ही है साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी गॉशिप में है। जब भी फैंस इनको किसी को डेट करते हुए देखते हैं तो इनकी डेटिंग लाइफ के बारे में जानने की फैंस की इच्छा रहती है। आइए आज आपको बताते हैं की टॉप सेलिब्रिटी के बच्चे किसे डेट कर रहे हैं और कैसी चल रही है उनकी लव लाइफ

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा

सुहाना खान और अगस्त नंदा रिलेशनशिप

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को आज कल एक साथ कई बार देखा गया है। जिसके चलते लोग यह मान रहे हैं की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें है।एक रिपोर्ट के अकॉर्डिंग क्रिसमस पार्टी में अगस्त्य ने सुहाना को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर सभी इंट्रोड्यूस करवाया था। अभी दोनों की तरफ से ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है। जल्द ही सुहाना और अगस्त्य अपनी आने वाली फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म इस साल ओटीटी पर नजर आने वाली है।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया

जान्हवी कपूर और शिखर का रिलेशनशिप

बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ कई बार देखी गई हैं। जाह्नवी और शिखर इससे पहले भी एक रिलेशनशिप में थे। हालांकि बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक बार फिर से डेट कर रहे हैं। आपको बता दें शिखर पहारिया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

आर्यन खान और नोरा फतेही

आर्यन खान और नोरा फतेही रिलेशनशिप

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले दोनों को एक साथ दुबई की पार्टी में एंजॉय करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सारा अली खान और शुभमन गिल

सारा अली खान एंड शुभमान गिल रिलेशनशिप

अमृता सेन और सैफ अली खान की बड़ी बेटी अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल दोनों को एक साथ एक रेस्तरां में देखा गया था। जिसके बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। इससे पहले सारा अली खान का नाम उनके को एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था। हालांकि कार्तिक और सारा ने कभी भी इसको लेकर कोई बात नहीं की। अटकलें थीं कि क्रिकेटर शुभमन गिल इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे थे।

इब्राहिम खान और पलक तिवारी

इब्राहिम और पलक तिवारी रिलेशनशिप

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं। इब्राहिम और पलक को कई बार एक साथ देखा गया है। साथ ही पपराजी के द्वारा फोटोज और वीडियो क्लिक करते समय पलक अपना चेहरा छुपाए हुए नजर आई हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं की पलक के साथ इब्राहिम भी फिल्मों में डेब्यू करेंगे।

न्यासा देवगन और ओरहान अवात्रामणि

न्यासा और ओरहन रिलेशनशिप

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आपको बता दें न्यासा पहले वेदांत महाजन को डेट कर रही थीं अब न्यासा ओरहान अवात्रामणि को डेट कर रही हैं।ये दोनों एक साथ कई बार पार्टी में भी स्पॉट होते देखे गए हैं,ये साथ में वेकेशंस भी इंजॉय करते हैं।ओरहान अवात्रामणि सोशल एक्टिविस्ट हैं. वह एक ट्रेंड एनिमेटर भी हैं. ओरहान सारा अली खान के क्लासमेंट रह चुके हैं। ये जान्हवी कपूर के भी बेस्ट फ्रेंड है

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप

एक्टर चंकी पांडे की खूबसूरत बेटी अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। बीते साल दोनों को एक साथ कई दीवाली पार्टीड में साथ स्पॉट किया गया था, जहां दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में डूबे नजर आ रहे थे। बता दें कुछ वक्त पहले अनन्या का नाम ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ा था। अब लेकिन अनन्या हर पार्टी में आदित्य के साथ नजर आती हैं।

Related posts