शाहरुख की बेटी सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का टीजर आउट, एक्टिंग देख फैंस हुए इम्प्रेस

suhana khan film teasersuhana khan film teaser

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुहाना खान इन दिनों अपनी पहली फिल्‍म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। फिल्म का पहला टीज़र सामने आ चूका है। टीजर में सुहाना कई सीन्स में नजर आ रही हैं। 50 सेकेंड के टीजर में कोई डायलॉग नहीं हैं।

सुहाना ने लंदन के Ardingly College में पढ़ाई करने के दौरान अपने क्लासमेट्स के साथ मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. सुहाना की शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ का डायरेक्शन उनके क्लासमेट ने ही किया है.

सुहाना के फ्रेंड ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘पहली बार मैं अपनी शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू का टीजर शेयर कर रहा हूं. फिल्म अपने आप में पूरी हो चुकी है. लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. आपके सपोर्ट के लिए मैं सबका शुक्रिया अदा करता हूं. तब तक मैं आशा करता हूं कि आप ये लिटिल टीजर एन्जॉय करेंगे.’

सुहाना खान की फिल्म के टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सुहाना शुरू से ही स्कूल और कॉलेज के प्लेस में एक्टिवली पार्टिसिपेट करती रहती है और उनकी एक्टिंग स्किल्स को लोगो ने पहले भी पसंद किया है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। सुहाना पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई खत्म करेंगे उसके बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। शाह रुख का बीटा आर्यन भी कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment जवाब रद्द करें