सुकेश चंद्रशेकर से सलमान खान तक इन लोगों संग जुड़ा जैकलीन फर्नांडिस का नाम

Jacqueline FernandezJacqueline Fernandez

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर संग अपने रिलेशन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है. खबरों के अनुसार जैकलीन और सुकेश एक दूसरे के करीबी हैं वही सुकेश ने जैकलीन को कई लाखों के महंगे तोहफे भी दिए हैं. हल ही में जैकलीन और सुकेश की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी. जैकलीन काफी समय से बॉलीवुड में है वही उनके लव अफेयर ने कई बार सुर्खियां भी बटोरी है. तो आइये आज हम जानते है कि किन किन सेलेब्स के साथ जैकलीन फर्नांडिस का नाम जुड़ चुका है.

राशिद अली खलीफा (Rashid Ali Khalifa)

Jacqueline Fernandez love affair with Rashid Ali Khalifa

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का सबसे पहले नाम प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा के साथ जुड़ चुका है. राशिद अली खलीफा शाही परिवार से ताल्लुक रखते है. कुछ समय तक राशिद और जैकलीन का रिलेशन चला लेकिन बाद में साल 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और जैकलीन भारत आ गयी. रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन को साल 2011 में फिल्म ‘हाउसफुल’ का ऑफर मिला था इस वजह से उनका राशिद से रिश्ता टूट गया था.

साजिद खान (Sajid Khan)

Jacqueline Fernandez love affair with Sajid Khan

राशिद के बाद जैकलीन का नाम बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान के साथ जुड़ा. साजिद और जैकलीन काफी सीरियस रिलेशन में थे अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता था, यहां तक कि ये कपल साल 2013 में शादी भी करने वाला था लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया. रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद  ने जैकलिन पर कई रोक टोक लगाई थी इस वजह से ही जैकलीन ने साजिद से रिश्ता खत्म किया.

सलमान खान (Salman Khan)

Jacqueline Fernandez love affair with Salman khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी जैकलीन का नाम जुड़ चुका है. जैकलीन और सलमान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है वही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. वही वही जैकलीन लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में थीं, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तेजी पकड़ी थी. हालाँकि दोनों ने आधिकारिक रूप से कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया.

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar)

Jacqueline Fernandez love affair with Sukesh Chandrashekhar

सलमान के बाद अब जैकलीन का नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है. बीते दिनों सुकेश और जैकलीन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिनमे से एक में जैकलीन अपनी लवबाइट दिखाती नज़र आयी थी वही उनके साथ इस तस्वीर में सुरेश भी नज़र आये थे. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जैकलीन ने फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें।

Related posts