आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 15 January 2022

Top 5 newsTop 5 news

जल्द बनेगी कपिल शर्मा की बोयोपिक

A Biopic To Be Made On Comedian Kapil Sharma

टीवी के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक बनेगी, जिसे ‘फुकरे’ फेम डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा बनाने वाले है. वही इस फिल्म का नाम फनकार होगा.

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करेंगे कोर्ट मैरिज

Farhan Akhtar, Shibani Dandekar to Have Court Marriage on Feb 21

फिल्म निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर जल्दी ही दोबारा शादी करने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ कोर्ट मैरिज करने वाले हैं. ये दोनों सितारे 21 फरवरी के दिन कोर्ट मैरिज कर सकते हैं.

कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका

Court rejects Salman Khan’s plea for interim order in defamation suit against Panvel neighbour

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने एक पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अभिनेता ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में मुंबई सिटी सिविल कोर्ट का शुक्रवार को फैसला सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है। जज अनिल एच लद्दाद ने सलमान खान की याचिका पर केतन कक्कड़ को अपना जवाब रखने का आदेश दिया है। वही अब कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी. 

इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले साउथ इंडियन एक्टर बने अल्लू अर्जुन

Allu Arjun becomes first South Indian actor to touch 15M fans on Instagram

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर फॉलोअर्स की संख्या 1.5 करोड़ के पार पहुंच गई है. इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फैंस हो. इसके लिए अभिनेता ने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया. 

विजय ने दी कोविड को मात

Vijay Varma tests negative for COVID-19

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने कोविड-19 को मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी. विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कोविड से संक्रमित हुआ था और अब सही हो चुका हूं। साल 2022 के शुरुआती दो हफ्ते ऐसे थे। आपके कैसे थे?’

Related posts