Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 August 2022

बेयर ग्रिल्स इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ करना चाहते हैं एडवेंचर

मैन वर्सेज वाइल्ड से लोगों के बीच पॉपुलर हुए बेयर ग्रिल्स ने भारत की कई हस्तियों के साथ एडवेंचर किया है। इन हस्तियों में रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, विक्की कौशल के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। वही अब बेयर ग्रिल्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ एडवेंचर करने की इच्छा जताई है।

टीवी पर 2 साल बाद इस महीने वापसी करेगा नच बलिए 10

टीवी डांस पॉपुलर कपल डांस रिएलिटी शो नच बलिए 10 दो साल बाद टीवी पर वापसी करने वाला है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर सेलेब्स थिरकते नज़र आएंगे। वही ये शो अक्टूबर के महीने में टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। इस शो को करिश्मा कपूर, टैरेंस लूईस और वैभवी मर्चेंट जज करने वाले हैं।

अगली फिल्म के लिए कंगना ने थामा इस डायरेक्टर का हाथ

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में रहती है। वही अब खबर है कि कंगना रनौत ने एक और फिल्म साइन कर ली है और इसके लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मधुर भंडारकर के साथ हाथ मिलाया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किया

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। इन सबके बीच विवेक ने हाल ही में एक ट्वीट कर अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान किया है। 

जल्द शुरू होगी फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘जी ले जरा लम्बे समय से चर्चा में है। बीते कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये फिल्म बंद हो गई है लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये फिल्म बन रही है और अगले साल इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी जिसके लिए आलिया काफी एक्साइटेड है।

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago