आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 June 2022

Bollywood latest updateBollywood latest update

गायक केके का 53 साल की उम्र में निधन

Singer KK passes away at the age of 53

बॉलीवुड के मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

करण वी ग्रोवर ने अपनी गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Karan V Grover marries girlfriend Poppy Jabbal

सीरियल ‘उडारियां’ स्टार करण वी ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 31 मई को करण ने अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ सात फेरे लिए हैं। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए थे।

टीवी एक्टर सूरज थापर की पत्नि ने मुंडवाया सिर

TV actor Sooraj Thapar’s wife shaves her head

टीवी एक्टर सूरज थापर की पत्नि ने सिर मुंडवाया है। दरअसल पिछले साल सूरज थापर कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद सूरज की पत्नी दीप्ति ध्यानी ने पति के ठीक होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद दीप्ति  ने अपनी सिर मुंडवा लिया है।

एक्टर करण टैकर को हुआ कोरोना

Karan Tacker tests COVID positive

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी के पॉपुलर एक्टर करण टैकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। कोरोना संक्रमित होने के बाद करण ने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर

Ranbir Kapoor & Alia Bhatt’s film’s trailer to be released on June 15

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। अयान मुखर्जी ने हाल में ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर 15 जून को रिलीज करने का एलान किया है। 

Related posts