आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 10 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

दिशा पाटनी ‘सूर्या 42’ में आएंगी नजर

Disha Patani announces her next with Suriya

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी साउथ फिल्म में नज़र आने वाली है। दिशा साउथ के पॉपुलर एक्टर सूर्या की फिल्म में नजर आएंगी। दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। फिल्म ‘सूर्या 42’ में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस के तौर नजर आएगी। 

हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक

Honey Singh divorced from wife Shalini Talwar

बॉलीवुड हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। वही अब दोनों का शादी के 10 साल बाद तलाक हो गया है। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर शालिनी तलवार को 1 करोड़ रुपये रुपये दिए हैं। पिछले साल शालिनी ने हनी पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। 

कंगना रणौत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Kangana Ranaut meets The President draupadi murmu

एक्ट्रेस कंगना रणौत फिल्म जगत में तो सक्रिय हैं ही, लेकिन वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती। राजनीति पर भी कंगना खुल कर अपनी बात रखती है। वही हाल ही में कंगना ने देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस एक्ट्रेस संग आशिकी करेंगे कार्तिक आर्यन?

Will Rashmika Mandanna be Kartik Aaryan’s co-star in Aashiqui 3?

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों घोषणा की थी कि उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 3’ को साइन किया है। जिसके बाद मेकर्स को इस फिल्म के लिए हिरोइन की तलाश थीं। वही अब खबर है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ सकती है।

Related posts