आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 11 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

धीरज धूपर ने की बेटे के नाम की घोषणा

Dheeraj Dhoopar reveals his baby boy’s name

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर पिछले महीने एक बेटे के पिता बने। धीरज धूपर की पत्नी व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे को जन्म दिया था। वही बेटे के जन्म के 1 महीने बाद धीरज ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। कपल ने अपने बेटे को Zayn नाम दिया है।

‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान को पसंद कर रहे फैन्स

Fans say Shah Rukh Khan’s cameo is the ‘best part’ of Brahmastra

अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस फिल्म में शाहरूख ने कैमियो किया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में शाहरुख मोहन भार्गव के किरदार में खुब तारीफे बटोर रहे हैं।

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं ‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’

Online fraud with ‘Bhabi Ji’ fame Shubhangi Atre

टेलीविजन के मशहूर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे हाल ही में आनलाइन ठगी का शिकार हुई थी। एक्ट्रेस के अनुसार जानी मानी फैशन ऐप समान बुक करने के बाद उन्हें कॉल आया और फ्री गिफ्ट ऑफर किया गया और उसके लिए सिर्फ जीएसटी चुकाने को बोला गया। वही जीएसटी भरने के बाद उनके अकाउंट से कई बार पैसे निकल गए। ठगी का पता लगते ही उन्होंने अपने अकाउंट ब्लॉक करवाए। 

‘धोखा: राउंड द कॉर्नर’ इस दिन होगी रिलीज

R Madhavan-starrer Dhokha Round D Corner to release in theatres in Sep

आर माधवन, खुशहाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार की फिल्म ‘धोखा: राउंड द कॉर्नर’ का हाल ही में रिलीज किया गया है। जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Related posts