आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

राजू श्रीवास्तव की हालत अब स्थिर

‘Raju Srivastava’s Condition Is Stable

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में ट्रेडमील पर वर्कआउट करने के दौरान 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया। वही खबरें सामने आ रही की उनका ब्रेन काम नही कर रहा है। लेकिन उनके परिवार की ओर से स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि उनकी हालत अब स्थिर है।

सितंबर में रिलीज होगी धर्मेंद्र की ‘खल्ली बल्ली’

Dharmendra’s Upcoming Horror Comedy Khalli Balli to Release Theatrically in September

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की अगली फिल्म ‘खल्ली बल्ली’ रिलीज़ होने को तैयार हैं। मनोश शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। धर्मेंद्र की यह फिल्म एक हॉरर कॉमिडी फिल्म है और इसमें उनके साथ मधू, रजनीश दुग्गल, कायनात अरोड़ा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ इस दिन होगी स्ट्रीम

Criminal Justice Season 3 OTT Release Date

एक्टर पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिसः अधूरा सच’ का तीसरा सीजन जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। इस सीरीज में पकंज त्रिपाठी और श्वेता बसु प्रसाद के अलावा स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। इसे 26 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगा।

‘तारक मेहता’ में दयाबेन बनकर कदम रख सकती ये एक्ट्रेस

Is Kajal Pisal replacing Disha Vakani as Dayaben in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मेन किरदार दयाबेन की तलाश लंबे समय से जारी है। वहीं खबरों के अनुसार हाल ही में शो ‘सिर्फ तुम’ एक्ट्रेस काजल पिसाल को दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है।

न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किले

Ranveer Singh Called For Questioning On August 22 Over Nude Photoshoot

न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। वही इस मामले में एक्टर की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले एक्टर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। वही अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट मामले में अपना स्टेटमेंट दर्ज कराने के लिए 22 अगस्त से पहले पुलिस के सामने पेश होना होगा।

Related posts